क्रिकेट

T20 वर्ल्डकप 2026 में होगा बड़ा खेल, जो अब तक नहीं हारीं एक में गेम, उनमें से दो टीमों का पत्ता कटना तय

T20 World Cup 2026 Semifinal Scenario: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में अब तक भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को कोई भी टीम नहीं हरा पाई है लेकिन इनमें से दो टीमें सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएंगी।

2 min read
Feb 20, 2026
टी20 वर्ल्डकप 2026

T20 World Cup 2026, Semifinal Scenario: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक चार टीमें ऐसी हैं जिन्हें कोई भी हरा नहीं पाया है। इनमें भारत, जिंबॉब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं। ये चारों टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची हैं, जहां इन सभी को एक ही ग्रुप में रखा गया है। सुपर-8 ग्रुप वन में ये चारों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। जो भी टीमें टॉप दो स्थानों पर फिनिश करेंगी, उन्हें सेमीफाइनल में जगह मिलेगी, जबकि जो टीमें नीचे के दो स्थानों पर रहेंगी, वे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी।

वहीं सुपर-8 ग्रुप टू में मौजूद टीमें भी एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेंगी। जो टीमें टॉप दो स्थानों पर फिनिश करेंगी, वे सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल में ग्रुप वन की टॉपर टीम का सामना ग्रुप टू की दूसरे नंबर की टीम से होगा, जबकि ग्रुप 2 की टॉपर टीम ग्रुप वन की दूसरे नंबर की टीम से भिड़ेगी। सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें 8 मार्च को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

ये भी पढ़ें

बीच टूर्नामेंट में अपने क्रिकेटर्स को ताने मारने से बाज नहीं आ रहा ये दिग्गज, फिर कसा तंज

वेस्टइंडीज ने जीते एकतरफा मुकाबले

आपको बता दें कि भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए को हराया था और फिर नामीबिया को शिकस्त देकर लगभग सुपर-8 में जगह पक्की कर ली थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को भी मात दी। जिंबॉब्वे ने ओमान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया, जबकि आयरलैंड के साथ उसका मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने चारों मुकाबले जीते, हालांकि एक मैच में उन्हें जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला दो सुपर ओवर तक गया। साउथ अफ्रीका ने कनाडा, नीदरलैंड्स और यूएई को हराया। वहीं वेस्टइंडीज की टीम भी अब तक अजेय रही है, जिसने स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, नेपाल और इटली को हराया है। वेस्टइंडीज ने अपने अधिकतर मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीते हैं। अब देखना यह होगा कि इन चारों अजेय टीमों में से कौन-सी दो टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर होती हैं।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्डकप के सुपर 8 में नहीं पहुंच पाई टीम, हेड कोच ने छोड़ा पद, भावुक होकर कही बड़ी बात

Also Read
View All

अगली खबर