क्रिकेट

ICC Rankings: जो रूट और मैट हेनरी बने नंबर-1, भारतीय खिलाड़ियों को भी हुआ बड़ा फायदा

ICC Rankings: ICC की ताज़ा रैंकिंग में जो रूट, मैट हेनरी और शुभमन गिल को बड़ा फायदा मिला है। टेस्ट, वनडे और टी20 की टॉप रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिनकी घोषणा ICC ने की।
2 min read
Jun 24, 2026
ENG vs NZ Oval
शतक जड़ने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्‍वीकार करते जो रूट। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल (ICC) ने बुधवार को नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस अपडेट में इंग्लैंड के जो रूट, न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और भारत के शुभमन गिल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।

रेड बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड ने मारी बाज़ी

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 46 और 77 रन की पारियां खेलीं। हैरी ब्रूक अब दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ट्रेविस हेड तीसरे नंबर पर आ गए हैं। स्टीव स्मिथ चौथे और कामिंदु मेंडिस पांचवें स्थान पर हैं। टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने बड़ी छलांग लगाई है। वह अब पहले स्थान पर पहुंच गए हैं और भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। टेस्ट ऑलराउंडरों में भारत के रविंद्र जडेजा पहले स्थान पर बने हुए हैं। मार्क जैसन दूसरे, मेहदी हसन मिराज़ तीसरे, मिचेल स्टार्क चौथे और बेन स्टोक्स पांचवें स्थान पर हैं।

टी20 में भी भारतीयों का दबदबा

टी20 बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर हैं। ईशान किशन दूसरे, साहिबज़ादा फरहान तीसरे, फिल सॉल्ट चौथे और पथुम निसांका पांचवें स्थान पर हैं। टी20 गेंदबाजों में भी राशिद खान पहले स्थान पर हैं। वरुण चक्रवर्ती दूसरे, अबरार अहमद तीसरे, आदिल रशीद चौथे और जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर हैं। टी20 ऑलराउंडरों में सिकंदर रजा पहले, हार्दिक पंड्या दूसरे, सैम अयूब तीसरे स्थान पर हैं।यह रैंकिंग ICC द्वारा जारी की गई है और इसमें खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन के आधार पर बदलाव किए गए हैं। सभी फॉर्मेट में टॉप-5 की रेस और भी रोमांचक हो गई है।

वनडे कप्तान को हुआ फायदा

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल को बड़ा फायदा हुआ है। वह तीन स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। डेरिल मिशेल पहले स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली तीसरे, रोहित शर्मा चौथे और इब्राहिम जादरान पांचवें स्थान पर हैं। वनडे गेंदबाजों में राशिद खान पहले स्थान पर हैं। अबरार अहमद दूसरे, जोफ्रा आर्चर तीसरे, केशव महाराज चौथे और महीश तीक्षणा पांचवें स्थान पर हैं।