
Vaibhav Suryavanshi vs Jofra Archer: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर को लेकर इन दिनों क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच एक अहम चर्चा बनी हुई है। क्या जोफ्रा आर्चर को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की कोई खास जानकारी या संभावित कमजोरी पता है? खास बात ये है कि दोनों खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए एक ही टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसी दौरान बेबी बॉस वैभव ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा और जल्द ही भारतीय T20 टीम में शामिल हुआ। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लगातार बेहतर होते प्रदर्शन ने उन्हें तेजी से एक उभरता हुआ स्टार बना दिया है।
अभी की स्थिति में बदलाव आ चुका है। वैभव अब भारत की T20 टीम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए तैयार हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच इंटरनेशनल लेवल पर मुकाबला देखने की संभावना है।
IPL के दौरान राजस्थान रॉयल्स में साथ खेलते हुए आर्चर ने वैभव को नेट प्रैक्टिस में गेंदबाजी भी की थी। इसी कारण यह माना जा रहा है कि जोफ्रा को 15 साल के इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी की ताकत और कमजोरियों की बेहतर समझ हो सकती है। यही पहलू इस मुकाबले को और अधिक रोचक बनाता है।
वैभव का अब तक का प्रदर्शन भी जबरदस्त रहा है। U-19 वर्ल्ड कप फाइनल (हरारे, जिम्बाब्वे) में उन्होंने 175 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा इंडिया ए टीम के लिए भी उन्होंने मात्र 29 गेंदों में 94 रन बनाकर अपनी क्षमता साबित की है। IPL 2026 के एलिमिनेटर मैच में भी उन्होंने 29 गेंदों पर 97 रन की तेज पारी खेली, जबकि उसी मैच में आर्चर ने अपनी गेंदबाजी से खेल का रुख बदल दिया था। यह मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था, जहां राजस्थान रॉयल्स ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।
हैदराबाद में हुए उस मैच के बाद आर्चर का एक इंटरव्यू भी चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने वैभव को लेकर कोई स्पष्ट रणनीति नहीं बताई और सस्पेंस बनाए रखा। अब सभी की निगाहें इंग्लैंड टूर पर हैं, जहां यह देखा जाएगा कि क्या आर्चर सच में वैभव सूर्यवंशी को रोकने की कोई खास रणनीति रखते हैं या ये 15 साल बल्लेबाज एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सबको हैरान करेंगे।