
सूर्यांश शेडगे। (फोटो सोर्स: एक्स @/cricketganit)
Suryansh Shedge replaces Nitish Kumar Reddy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की पुरुष मुख्य चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ 26 जून से शुरू होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए नीतीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। उनकी जगह श्रीलंका ए खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यांश शेडगे को टीम इंडिया में पहली बार शामिल किया गया है। वैभव सूर्यवंशी के इस साथी ने श्रीलंका में हाल ही में खेली गई ट्राई नेशन ए सीरीज में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था।
बता दें कि नीतीश रेड्डी ने 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल के बाद बाएं क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में तकलीफ की बात कही थी। मेडिकल जांच के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने रिहैबिलिटेशन में जाने की सलाह दी है। इस वजह से वह दोनों टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं।
सूर्यांश शेड्गे ने हाल ही में श्रीलंका में खत्म हुई ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज में भारत ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें भी वैभव सूर्यवंशी की तरह टीम इंडिया का कॉल अप मिला है। 23 साल के इस खिलाड़ी ने श्रीलंका में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए पांच मैचों में 147 रन बनाए और टूर्नामेंट में 23 ओवर गेंदबाजी भी की थी।
वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 जीतने वाले मुंबई के सबसे अच्छे प्लेयर्स में से एक थे। जहां उन्होंने निचले मध्य क्रम में 251.92 के स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए थे।
आईपीएल 2026 भी सूर्यांश के लिए काफी अच्छा रहा था। जहां उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए सात मैचों में बल्ले से 158 रन बनाए। इसमें गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनकी महज 29 गेंदों पर 57 रन की अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। हालांकि आईपीएल के पिछले सीजन में उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिल सका।
अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे।
Updated on:
23 Jun 2026 02:49 pm
Published on:
23 Jun 2026 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
