क्रिकेट

ICC ने जारी किया टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, UAE और ओमान में खेले जाएंगे मैच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बैठक में फैसला लिया था कि बोर्ड इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को भारत में आयोजित नहीं कर पाएगा।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2021, 4:57 PM IST
ICC
ICC

इस वर्ष भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को यूएई और ओमान में शिफ्ट कर दिय गया है। सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बैठक में फैसला लिया था कि बोर्ड इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को भारत में आयोजित नहीं कर पाएगा। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप को यूएई और ओमान शिफ्ट करने की आधिकारिक घोषणा मंगलवार को कर दी। यह टूर्नमेंट 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा। कोविड 19 की तीसरी लहर की संभावना के चलते इसे भारत से बाहर शिफ्ट करने का फैसला लिया गया।

4 स्टेडियम में खेले जाएंगे मुकाबले
टी20 वर्ल्ड कप को यूएई में शिफ्ट कर दिया है, लेकिन इस टूर्नामेंट की मेजबानी BCCI के पास ही रहेगी। टी20 वर्ल्ड कप के तहत होने वाले मुकाबलों का आयोजन दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, शेख जायद स्टेडियम, शारजाह स्टेडियम और ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर होगा। इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में आठ क्वॉलिफाइंग टीमें होंगी। इन्हें ओमान और यूएई में बांटा जाएगा। इसमें से चार टीमें सुपर 12 का हिस्सा बनेंगी। ये टीमें पहले से क्वॉलिफाइ कर चुकीं आठ टीमें के साथ मुकाबले खेलेंगी।

कोरोना की वजह से लिया गया फैसला
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को हुई बोर्ड की बैठक के बताया था कि बैठक में फैसला लिया गया है कि कोरोना महामारी के कारण टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करना संभव नहीं है। उनका कहना है कि कोरोना के तीसरी लहर के बारे में बात उठ रही है। इस वजह से टूर्नामेंट को यहां करना जोखिमभरा हो सकता है।

आईपीएल 2021 के मैच भी किए थे बाहर शिफ्ट
टी20 वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच भी यूएई में शिफ्ट करने की घोषणा की थी। कोरोना की वजह से आईपीएल 2021 को गत चार मई को स्थगित कर दिया गया था। अब इसके बचे हुुए मैचों का आयोजन सितंबर—अक्टूबर में यूएई में होगा। माना जा रहा है कि जल्द ही बोर्ड इसका शेड्यूल जारी कर सकता है।

Updated on:
29 Jun 2021, 4:57 PM IST
Published on: