क्रिकेट

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट के टॉप-10 में बनाई जगह

ताजा आईसीसी टी-20 रैंकिंग में भारत के केएल राहुल सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी हैं। वह बल्लेबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर कायम हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 8:25 AM IST
Virat Kohli

पुणे : श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज 2-0 से जीतने का फायदा कई भारतीय खिलाड़ियों को मिला है। सबसे ज्यादा फायदा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मिला है। वह क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट के टॉप-10 में पहुंच गए हैं। कोहली जहां वनडे और टेस्ट में पहले स्थान पर विराजमान हैं तो वहीं उन्होंने इस सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी के साथ टी-20 के भी टॉप-10 में वापसी की है। अब वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नवे स्थान पर हैं।

केएल राहुल हैं सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने आईसीसी की ताजा जारी टी-20 रैंकिंग में अपना छठा स्थान कायम रखा है। वह टी-20 क्रिकेट में भारत के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी हैं। वहीं धवन को भी फायदा हुआ है। श्रीलंकाई सीरीज से मैदान पर वापसी करने वाले धवन अब 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बाबर आजम हैं पहले स्थान पर

टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग की सूची में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम पहले स्थान पर हैं। वहीं गेंदबाजी में अफगानिस्तान के राशिद खान ने पहले स्थान पर कब्जा जमा रखा है। भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा फायदा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे नवदीप सैनी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। उन्होंने 146 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। वह अब टॉप-100 में शुमार हो गए हैं। नवदीप जहां 98वें स्थान पर आ गए हैं तो शार्दुल ठाकुर भी उछाल लेकर 92वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सीरीज से लंबेक समय बाद वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह को आठ स्थान का फायदा हुआ है। वह अब 39वें स्थान पर आ गए हैं।

टीम रैंकिंग में भारत पांचवें पर

अगर टी-20 टीम रैंकिंग की बात की जाए तो अंकों के लिहाज से भारत को फायदा हुआ है। इसके बावजूद वह पहले की तरह पांचवें स्थान पर है। पहले स्थान पर पाकिस्तान की टीम बनी हुई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर है।

Updated on:
12 Jan 2020, 8:25 AM IST
Published on: