क्रिकेट

WI vs SCO Pitch Report: क्या वेस्टइंडीज के तूफान में उड़ेगा स्कॉटलैंड? देखें कोलकाता की पिच और मौसम का हाल

आज टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, लेकिन स्पिनरों के लिए मददगार रहेगी। मौसम उमस भरा होगा, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

2 min read
Feb 07, 2026
कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम (फोटो- ESPNcricinfo)

T20 World Cup 2026, WI vs SCO Pitch and Weather Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज आज 7 फरवरी से होने जा रहा है। पहले दिन खेले जाने वाले तीन मुकाबलों में से दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को अपने नाम कर जीत से आगाज करना चाहेंगी। वैसे तो ईडन गार्डन्स में काफी रन बनते हैं, लेकिन इस पिच पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की असली परीक्षा होगी क्योंकि स्पिनर यहां अपना जलवा दिखा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Pak vs Ned Match Weather Report: पाकिस्तान-नीदरलैंड्स मैच में आज भारी बारिश के आसार, मैच के साथ धुल सकती हैं पाक की उम्मीदें

मिडल ओवर्स होंगे अहम

ईडन गार्डन्स पिच की सतह आमतौर पर सूखी रहती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। दोपहर के मैच में पिच की ऊपरी सतह थोड़ी सख्त रह सकती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की स्विंग और बाउंस मिल सकती है। लेकिन मिडल ओवरों में स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम रहने वाली है, क्योंकि सूखी पिच पर गेंद को टर्न मिलेगा। वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज के पास पावर हिटर्स की भरमार है, ऐसे में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने स्कॉटलैंड की गेंदबाजी ही मैच की दिशा तय करेगी। पिछले कुछ वर्षों में ईडन गार्डन्स की पिच टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई है, जहां बड़े स्कोर बनते देखे गए हैं।

कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम

कोलकाता में इस समय मौसम उमस भरा रहने वाला है। मैच के दिन तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की संभावना बेहद कम है, जिससे पूरे 40 ओवर का खेल होने की उम्मीद है। हालांकि, उमस के कारण खिलाड़ियों की फिटनेस पर असर पड़ सकता है। दोपहर के मैच में ओस का असर नहीं होगा, जिससे टॉस जीतने वाली टीम अपनी ताकत के अनुसार मैदान में खेलने उतर सकती है।

संभावित स्क्वॉड

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील हुसैन।

स्कॉटलैंड: माइकल जोन्स, मार्क वाट, ब्रैंडन मैकमुलन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), जॉर्ज मुन्सी, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी, सफ्यान शरीफ।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026 में आज खेले जाएंगे तीन मुक़ाबले, भारत- पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज दिखेंगे एक्शन में, जानें कब, कहां देखें मैच

Also Read
View All

अगली खबर