क्रिकेट

T20 World Cup 2026: अब तक आठ कप्तानों ने जीता है टी20 वर्ल्ड कप का खिताब; सिर्फ इस कैप्टन के दो बार उठाई है ट्रॉफी

इन 9 संस्करण में आठ अलग अलग कप्तानों ने ट्रॉफी उठाई है। सिर्फ वेस्टइंडीज के कप्तान डैरेन सैमी ही इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने दो मार इस खिताब को जीता है। सैमी 2012 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप में कैरेबीयाई टीम के कप्तान थे।

2 min read
Mar 08, 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा (Photo - IANS)

T20 World Cup Winner Captain Full List: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के पास कामयाब कप्तानों की लिस्ट में शामिल होने का मौका है। अबतक 8 कप्तान टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामियाब हुए हैं। इनमें से एक कप्तान ऐसा भी है, जिसने दो बार इस ट्रॉफी को उठाया है।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ Live Streaming: क्या क्लोजिंग सेरेमनी की वजह से देरी से शुरू होगा मैच? जानें कब-कहां देखें फ़ाइनल मुकाबला

भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो बार जीता खिताब

यह टी20 विश्वकप का 10वां संस्करण है। पिछले नौ संस्करण में छह देश चैंपियन बने हैं। भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने यह खिताब दो - दो बार जीता है। वहीं पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया एक - एक बार चैम्पियन बनी हैं। भारत ने 2007 और 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता है। वहीं वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 और इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में खिताब जीता है। इसके अलावा पाकिस्तान ने 2009, श्रीलंका ने 2014 और ऑस्ट्रेलिया ने 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

इन 8 कप्तानों ने जीते हैं वर्ल्ड कप

इन 9 संस्करण में आठ अलग अलग कप्तानों ने ट्रॉफी उठाई है। सिर्फ वेस्टइंडीज के कप्तान डैरेन सैमी ही इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने दो मार इस खिताब को जीता है। सैमी 2012 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप में कैरेबीयाई टीम के कप्तान थे। उनके अलावा 2007 में भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी, 2009 में पाकिस्तान के लिए यूनिस खान, 2010 में इंग्लैंड के लिए पॉल कॉलिंगवुड, 2014 में श्रीलंका के लिए लसिथ मलिंगा, 2021 में ऑस्ट्रेलिया के लिए एरॉन फिंच, 2022 में इंग्लैंड के लिए जोस बटलर और 2024 में भारत के लिए रोहित शर्मा ने यह खिताब जीता है।

धोनी ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच

धोनी के नाम टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के छह संस्करणों में टीम इंडिया की कप्तानी की। धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप में 33 मैच खेले और 21 में जीत हासिल की। 11 मैच में हार मिली और एक मैच बेनतीजा रहा।

ये भी पढ़ें

Highest team score in T20 World Cup finals: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अबतक नहीं बने 200 रन, इस टीम ने बनाया है सबसे बड़ा स्कोर, टॉप 6 में दो बार भारत

Also Read
View All
W,W,W,W,W… फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ये ‘करिश्मा’, खुद गेंदबाज ब्रेट रैंडेल भी रह गया हैरान

IND vs NZ Live Streaming: क्या क्लोजिंग सेरेमनी की वजह से देरी से शुरू होगा मैच? जानें कब-कहां देखें फ़ाइनल मुकाबला

IND vs NZ Final: झूठ बोल रहा है… भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मिचेल सेंटनर के दावे पर पलटवार

Highest team score in T20 World Cup finals: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अबतक नहीं बने 200 रन, इस टीम ने बनाया है सबसे बड़ा स्कोर, टॉप 6 में दो बार भारत

T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टूटा सुनील गावस्कर के सब्र का बांध, बोले- खिताब जीतना है तो इन दो प्लेयर्स को बाहर करो

अगली खबर