क्रिकेट

Women’s T20 World Cup 2026 में आज होंगे 3 मुकाबले और हो जाएगा 4 टीमों के भाग्य का फैसला, जानें पूरी डिटेल्स

ICC Women's T20 World Cup 2026 में आज ऑस्ट्रेलिया जीत के साथ अंतिम चार में जगह पक्की कर सकती है, जबकि श्रीलंका और न्यूजीलैंड के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा।

2 min read
Jun 23, 2026
IRELAND vs NEW Zealand
आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- ICC)

Today's Matches in Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्डकप 2026 में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे और इन तीन मुकाबलों से 4 टीमों के भाग्य का फैसला भी हो जाएगा। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना स्कॉटलैंड से होगा, वहीं दूसरे मुकाबले में श्रीलंका और आयरलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया को मिल सकता है सेमीफाइनल का टिकट

ऑस्ट्रेलिया अगर आज जीत जाती है तो उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा, वहीं पाकिस्तान की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। शाम 7:00 बजे होने वाले श्रीलंका और आयरलैंड के बीच मुकाबले में अगर श्रीलंका जीतती है तो उसकी अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेंगी, लेकिन हारने पर उसका भी सेमीफाइनल का सपना टूट जाएगा।

आज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड लगातार दो मैच हारने के बाद जीत की पटरी पर लौटी है, लेकिन अगर आज नहीं जीतती है तो उसके अंतिम चार में पहुंचने की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी। दूसरी ओर, स्कॉटलैंड हारती है तो उसके लिए भी टूर्नामेंट समाप्त हो जाएगा। मतलब इस एक मैच से दो टीमों के भाग्य का फैसला होगा। ऐसे में आज के तीन मुकाबलों से 4 टीमों के भाग्य का फैसला होना लगभग तय है।

ग्रुप में नहीं हारी हैं वेस्टइंडीज और इंग्लैंड

इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर देखा जा सकता है। ग्रुप बी में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें बिना हार के क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमों ने तीन-तीन मैच जीते हैं और अच्छे अंक हासिल किए हैं।

वहीं ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दूसरे स्थान पर भारतीय टीम है, जिसने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं और उसका नेट रन रेट +2.511 है। तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है, जिसने भी तीन में से दो मैच जीते हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट -0.546 है, जिसकी वजह से वह तीसरे स्थान पर है।

Group B की अंक तालिका

टीममैचजीतहारअंकNRR
इंग्लैंड3306+2.490
वेस्टइंडीज3306+0.644
न्यूजीलैंड3122-0.063
स्कॉटलैंड3122-0.083
श्रीलंका3122-1.913
आयरलैंड (E)3030-1.054

Group A की अंक तालिका

टीममैचजीतहारअंकNRR
ऑस्ट्रेलिया3306+4.391
भारत3214+2.511
साउथ अफ्रीका3214-0.546
बांग्लादेश3214-0.641
पाकिस्तान (E)3030-1.857
नीदरलैंड्स (E)303-3.384

इस ग्रुप में बांग्लादेश भी सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है, जबकि पाकिस्तान और नीदरलैंड्स शुरुआती तीनों मुकाबले हारने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। ग्रुप डी से आयरलैंड की टीम का अंतिम चरण में पहुंचने का सपना टूट चुका है, क्योंकि उसने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले गंवा दिए हैं। वहीं श्रीलंका और स्कॉटलैंड की संभावनाएं भी ना के बराबर हैं।