क्रिकेट

T20 World Cup 2026 में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का जलवा, यहां पढ़ें टॉप-10 में कौन-कौन

Women's T20 World Cup 2026 Stats: विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 सभी टीमों के तीन-तीन मैच के बाद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। अब यहां से हर मुकाबले के साथ सेमीफाइनल की तस्‍वीरी साफ होती जाएगी। इससे पहले एक नजर प्‍लेयर्स के आंकड़ों पर डालते हैं। टॉप-10 बल्‍लेबाजों और गेंदबाजों की लिस्‍ट में कौन-कौन शामिल हैं?

2 min read
Jun 22, 2026
ICC Women's T20 World Cup 2026 Stats
भारतीय बल्‍लेबाज स्‍मृति मंधाना और गेंदबाज श्री चरणी। (फोटो सोर्स: IANS)

ICC Women's T20 World Cup 2026 Stats: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में अब तक 30 में से 18 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सभी टीमें अपने तीन-तीन मैच खेल चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी टीम ने आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई नहीं किया है। भले ही टीम इंडिया अपने तीन में से दो मैच जीत सकी है, लेकिन इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्‍यादा रन और सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ियों की लिस्‍ट में भारतीय प्‍लेयर्स का दबदबा है।

बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में टॉप पर स्‍मृति मंधाना

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में अब तक सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाली बल्‍लेबाजों की बात करें, तो टॉप-10 में दो भारतीय ओपनर शामिल हैं। स्‍मृति मंधाना तीन मैचों की तीन पारियों में 53 के औसत से कुल 159 रन के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। उनके बाद दूसरे पायदान पर नीदरलैंड्स की बैबेट डी लीडे हैं, जो तीन मैचों में 134 रन बना चुकी हैं। जबकि दसवें स्‍थान पर शेफाली वर्मा हैं, जिन्‍होंने 30.67 के औसत से तीन मैचों में 92 रन बनाए हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट
1स्मृति मंधाना3315953.00154.37
2बाबेट डी लीडे3313467.00103.88
3शेमेन कैंपबेल3313065.00130.00
4डैनी वायट-हॉज3312864.00143.82
5निलाक्षिका सिल्वा3312361.50128.13
6ऑर्ला प्रेंडरगास्ट3311839.33125.53
7मैरिज़ैन कप्‍प3310351.50174.58
8डार्सी कार्टर3310234.00104.08
9नैट साइवर-ब्रंट229494.00159.32
10शेफाली वर्मा339230.67158.62

श्रीचरणी अब तक की सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाज

टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्‍यादा विकेट भी भारतीय गेंदबाज के नाम ही दर्ज हैं। श्री चरणी तीन मैच में सबसे ज्‍यादा 10 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। उनके नाम एक 4 विकेट हॉल भी है। दूसरे पायदान पर वेस्‍टइंडीज की मीडियम पेसर आलिया एलेन हैं, जो एक 4 विकेट हॉल के साथ 8 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। इस लिस्‍ट में एक और भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा भी शामिल हैं, जो एक पांच विकेट हॉल के साथ 6 विकेट लेकर 8वें स्‍थान पर हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

रैंकखिलाड़ीमैचओवरविकेटऔसतरन
1श्री चरणी312.0106.4064
2आलिया एलेन38.086.6353
3हेले मैथ्यूज312.079.2965
4सोफी एक्लेस्टोन312.0710.2972
5फातिमा सना310.579.5767
6मैरिज़ैन कैप312.0613.1779
7किर्स्टी गॉर्डन312.0613.6782
8दीप्ति शर्मा311.0613.3380
9कैरोलिन डी लांगे312.0616.3398
10किम गार्थ310.0510.2051
Published on:
22 Jun 2026 05:11 pm