22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women’s T20 World Cup 2026 Semifinal Scenario: 3 टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय, एक स्‍थान के लिए भारत समेत 3 टीमें रेस में

Women's T20 World Cup 2026 Semifinal Scenario: विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में सभी टीमें अपने 3-3 मैच खेल चुकी हैं, जिसके बाद तीन टीमें बाहर हो चुकी हैं और तीन टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। जबकि एक स्‍थान के लिए तीन टीमों के बीच मुकाबला है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 22, 2026

Women's T20 World Cup 2026 Semifinal Scenario

भारतीय महिला टी20 टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

ICC Women's T20 World Cup 2026 Semifinal Scenario: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में अब तक ग्रुप चरण के 30 में से 18 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों ग्रुप में सभी टीमें अपने तीन-तीन मैच खेल चुकी हैं, जिसके बाद अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो ऑस्‍ट्रेलिया समेत तीन टीमों का सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्‍का हो चुका है, तो तीन टीम आधिकारिक रूप से बाहर हो चुकी हैं। अब सेमीफाइनल के एक स्‍थान के लिए तीन टीमों के बीच टक्‍कर मानी जा रही है, जिसमें भारत भी शामिल है।

ग्रुप-बी की तस्‍वीर लगभग साफ

ग्रुप-बी से अभी तक आधिकारिक रूप से सिर्फ आयरलैंड की टीम एलिमिनेट हुई है। लेकिन, किसी ने आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई नहीं किया है। अपने शुरुआती तीन-तीन मैच जीतने वाली इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज महिला टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है, क्‍योंकि ये दोनों टीमें 6-6 अंक और प्‍लस नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर काबिज हैं।

इस ग्रुप में तीन में से दो-दो मैच हारने वाली न्‍यूजीलैंड, स्‍कॉटलैंड और श्रीलंका के लिए अब नॉकआउट की राह बेहद ही मुश्किल है। अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो इन तीनों का बाहर होना तय है।

ग्रुप-ए में एक स्‍थान के लिए तीन टीमों के बीच टक्‍कर

ग्रुप-ए से पाकिस्‍तान और नीदरलैंड अपने तीनों मैच हारकर आधिकारिक रूप से एलिमिनेट हो चुकी हैं। वहीं, शीर्ष पर काबिज ऑस्‍ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है, क्‍योंकि उसने अपने सभी तीनों मैच जीते हैं और वह 6 अंक और +4.391 के जबरदस्‍त नेट रन रेट के साथ पहले स्‍थान पर है। इस ग्रुप भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्‍लादेश तीन में से दो जीत के बाद चार-चार अंकों के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर है। इन तीनों के बीच ही अब सेमीफाइनल के एक स्‍थान के लिए टक्‍कर मानी जा रही है।

भारतीय टीम के समीकरण

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम के लिए सबसे अच्‍छी बात ये है कि उसका नेट रन रेट +2.511 होना है। जबकि साउथ अफ्रीका और बांग्‍लादेश का नेट रन रेट माइनस में है। अगर वह शेष दोनों मैच जीत जाती है, तो सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, जो कि बांग्‍लादेश और ऑस्‍ट्रेलिया से हैं। इसके साथ ही उसे साउथ अफ्रीका के दो में से एक मैच हारने की दुआ करनी होगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026