22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Cup 2026: एक मैच से बिगड़ा भारत का सेमीफाइनल समीकरण, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका रेस में आगे

Women's T20 World Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वूमेंस क्रिकेट वर्ल्डकप 2026 के ग्रुप स्टेज में 2 मैच और खेलने हैं, जिसमें से एक मुकाबला उनका ऑस्ट्रेलिया से होना है।

2 min read
Google source verification
harmanpreet kaur

हरमनप्रीत कौर (फोटो- BCCI Women)

Team India in Women's T20 World Cup 2026: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में साउथ अफ्रीका से हारते ही भारतीय टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। साउथ अफ्रीका इस समय भारत के साथ ग्रुप ए में है। दोनों टीमों ने तीन-तीन मुकाबले खेले हैं और दोनों ने दो-दो मैच जीते हैं, लेकिन इसके बावजूद साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं भारत से ज्यादा मजबूत नजर आ रही हैं। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया का अगले दौर में पहुंचना लगभग तय है।

टीम इंडिया के 2 मैच बाकी

भारतीय टीम को अभी दो मुकाबले और खेलने हैं, जिसमें उसका सामना बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से होगा। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं होगा। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को अपने अगले दो मुकाबले कमजोर टीमों के खिलाफ खेलने हैं, जहां उसका सामना नीदरलैंड और बांग्लादेश से होगा।

साउथ अफ्रीका को टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली है, जबकि उसने पाकिस्तान और भारत जैसी मजबूत टीमों को हराया है। ऐसे में अगर वह नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है तो उसके 8 अंक हो जाएंगे और उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा।

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीते हैं। अगर वह पाकिस्तान को भी हरा देती है तो उसका सेमीफाइनल में स्थान लगभग पक्का हो जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम के लिए स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। भारत अगर ऑस्ट्रेलिया को हराता है तभी सेमीफाइनल के दरवाजे खुले रहेंगे लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया से हार गया और साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच जीत लेता है तो टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

ग्रुप A की अंक ताजा तालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
ऑस्ट्रेलिया3306+4.391
भारत3214+2.511
साउथ अफ्रीका3214-0.546
बांग्लादेश3214-0.641
पाकिस्तान (E)3030-1.857
नीदरलैंड्स (E)3030-3.384

एक समीकरण ऐसा भी

एक समीकरण ऐसा भी बनता नजर आ रहा है कि अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हरा दे और ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान को हरा दे, साथ में साउथ अफ्रीका दोनों मैच जीत जाए। ऐसे में तीनों टीमों के पास 4-4 जीत से 8-8 अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में जिन 2 टीमों के नेट रनरेट बेहतर होंगे वो अगले दौर में पहुंच जाएगी और बाकी ग्रुप की टीमें बाहर हो जाएंगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026