22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सचिन का करियर लगभग खत्म हो गया था’, महान खिलाड़ी डेरिल कलिनन ने वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर दी वॉर्निंग

Vaibhav Sooryavanshi: साउथ अफ्रीका के महान खिलाड़ी डेरिल कलिनन ने वैभव सूर्यवंशी के भविष्‍य को लेकर असली चिंता जाहिर की है। इसके लिए उन्‍होंने सचिन तें‍दुलकर का उदाहरण भी दिया है, जब 2004 में टेनिस एल्बो की चोट चलते उनका करियर खतरे में पड़ गया था।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 22, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो सोर्स: ESPN)

Daryll Cullinan on Vaibhav Sooryavanshi: दुनिया भर के दिग्‍गज क्रिकेटर की जुबां पर आज कल सिर्फ एक ही नाम है और वह हैं भारतीय युवा सलामी बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी। 15 साल के इस खिलाड़ी ने हाल ही श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में सिर्फ 11 गेंदों पर अर्धशतक जड़ एक बार सभी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। सूर्यवंशी का गेम पूरी तरह से पावर हिटिंग पर आधारित है। इसके लिए उन्हें हर शॉट के लिए जबरदस्त बैट स्पीड की जरुरत होती है। हालांकि टाइमिंग और तकनीक भी उतनी ही जरूरी हैं, लेकिन वैभव के स्ट्रोक प्ले पर भरोसे ने साउथ अफ्रीका के महान खिलाड़ी डेरिल कलिनन चिंतित हैं। उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर की टेनिस एल्‍बो चोट का उदाहरण देते हुए चेताया है।

'मुझे एक बात बहुत परेशान कर रही है'

कलिनन ने सूर्यवंशी की मैच जिताने वाली 94 रन की पारी के बाद लिंक्डइन पर पोस्ट में कहा कि मैं इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। लेकिन, मुझे एक बात बहुत परेशान कर रही है, जिसके बारे में कोई बात नहीं कर रहा है। 15 साल की उम्र में उसका बड़ा बल्ला घुमाना, इतना क्रिकेट खेलना, मुझे उसकी कलाइयों, कोहनी, छोटी-मोटी चीजों और जोड़ों की चिंता है। मेडिकल राय क्या कहती है? उन्‍होंने बताया कि एक सचिन तेंदुलकर का करियर कोहनी की चोट की वजह से लगभग खत्म हो गया था। वह निश्चित रूप से सूर्यवंशी जितनी जोरदार स्विंग नहीं कर पाते थे।

'मुझे उसके लंबे समय के भविष्य और सेहत की चिंता'

उन्‍होंने एक कमेंट का जवाब में लिखा कि मुझे लगता है कि उनका रूटीन काफी सख्‍त होगा। बात यह है कि वह अभी बढ़ रहे हैं और मुझे लगता है कि उनके जोड़, लिगामेंट और मसल्स भी बढ़ रहे होंगे। उन पर जोर पड़ेगा। मैं आपको यकीन दिला सकता हूं।

उन्‍होंने आगे कहा कि मैं कुछ ऐसे खिलाड़ियों को जानता हूं, जिन्हें कलाई की पुरानी समस्याएं थीं। बात यह है कि हम हल्के बल्ले इस्तेमाल कर रहे थे, बहुत कम क्रिकेट खेल रहे थे। जबकि वह अभी भी बढ़ रहा है, जिसे याद रखने की जरूरत है। आज की ट्रेनिंग और रिकवरी के तरीके उसकी मदद करेंगे, लेकिन मुझे उसके लंबे समय के भविष्य और सेहत की चिंता है।

सचिन तेंदुलकर को लगी थी 2004 में टेनिस एल्बो की चोट

बता दें कि सचिन तेंदुलकर को 2004 में टेनिस एल्बो की चोट लगी थी, जिसके चलते उनका करियर खतरे में पड़ गया था। 24 साल के करियर में शरीर पर कई चोटें लगने के बावजूद, यह एक ऐसी चोट थी जिससे सचिन को सबसे ज्‍यादा डर लगा। समय बदल गया है। बैट पहले से कहीं ज्‍यादा भारी हो गए हैं और क्रिकेट कैलेंडर के बिजी होने के साथ कलिनन का मानना ​​है कि सूर्यवंशी को भी इसी तरह का फिजिकल स्ट्रेन होने का ज्‍यादा खतरा है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग