क्रिकेट

क्या पाक से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी भी छिनेगी? इस देश ने आईसीसी को दिया ऑफर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करने का ऑफर देकर आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्‍तान के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। आइसलैंड क्रिकेट ने कहा है कि हमने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए अपनी बिड जारी कर दी है और आईसीसी के जवाब का इंतजार है।

2 min read

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को शुरू होने में अभी करीब डेढ़ साल बाकी हैं, लेकिन एशिया कप 2023 की तहर इस पर भी विवाद होने लगा है। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी पाकिस्तान के पास है, लेकिन अभी से ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि इसका आयोजन भी एशिया कप 2023 की तर्ज हाइब्रिड मॉडल पर हो सकता है। क्‍योंकि सुरक्षा और सियासी कारणों की वजह से टीम इंडिया कोई भी टूर्नामेंट खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। इस स्थिति में सिर्फ दो ही बाते हो सकती है। पहली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 हाइब्रिड मॉडल पर हो या फिर टीम इंडिया इसमें भागीदारी ही न करे। इसी बीच एक देश ने पाकिस्तान के जले पर नमक छिड़कते हुए आईसीसी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी के लिए अजीबोगरीब पेशकश कर दी है।


दरअसल, आइसलैंड क्रिकेट ने एक्स पर पोस्‍ट में लिखा है कि हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। इसलिए हमने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी हासिल करने के लिए अपनी बिड जारी कर दी है। हमारे पास इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए इरादे के साथ बड़ी संख्‍या में फैंस और बढ़िया मैदान हैं। अब हमें आईसीसी के जवाब का इंतजार है कि ग्रेग बार्कले इस संबंध में क्या कहते हैं।

जानें क्‍या कहा आइसलैंड क्रिकेट ने

आइसलैंड क्रिकेट ने लिखा है कि प्रिय ग्रेग पाकिस्‍तान की मेजबानी में फरवरी-मार्च 2025 में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए हम भी रुचि रखते हैं। हम उन अफवाहों का जवाब दे रहे हैं कि ये टूर्नामेंट पाकिस्तान में नहीं खेला जाएगा। क्योंकि एक बोर्ड सियासी और सुरक्षा कारणों को लेकर चिंता जता रहा है। हमने सुना है कि हाइब्रिड मॉडल को प्राथमिकता मिलेगी। इसी बीच हम मेजबानी को लेकर बोली लगा रहे हैं। हमारे पास इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए इरादे के साथ बड़ी संख्‍या में फैंस और बढ़िया मैदान हैं।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के लिए आज करो या मरो का मैच, टी20 में डराने वाले हैं भारत के आंकड़े

पाकिस्तान से मजे लेने के लिए की पेशकश

पोस्‍ट में आगे लिखा है कि फरवरी और मार्च में यहां का मौसम काफी ठंडा होता है, लेकिन हमारे पास खिलाड़ियों को गर्म रखने की व्‍यवस्‍था है। आइसलैंड को आग और बर्फ की भूमि कहते हैं। यहां ज्वालामुखियों के साथ बर्फ की गुफाए और यूरोप के सबसे बड़े ग्लेशियर भी हैं। फरवरी-मार्च में यहां हर जगह बर्फ होती है। ऐसे में यहां टूर्नामेंट होना नामुमकिन है। हमने ये पेशकश सिर्फ पाकिस्तान से मजे लेने के लिए ही की है।

यह भी पढ़ें :भारत के पास आज इतिहास रचने का मौका, तोड़ सकता है पाकिस्तान का ये नायाब रिकॉर्ड

Published on:
28 Nov 2023 11:47 am
Also Read
View All