30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के पास आज इतिहास रचने का मौका, पाक को पछाड़कर हासिल कर सकता है ये बड़ा मुकाम

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। अगर टीम इंडिया आज गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो वह पाकिस्‍तान को पछाड़कर सबसे ज्‍यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम बन बन जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Nov 2023, 10:41 AM IST

team_india.jpg

भारत के पास आज इतिहास रचने का मौका।

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आज मंगलवार को गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच में जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए उतरेगी। पांच मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है। उसे सीरीज अपने नाम करने के लिए एक और जीत की दरकार है। गुवाहाटी में टीम इंडिया के पास अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा। फिलहाल टीम 135 जीत के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है।


भारतीय बल्लेबाजों ने अब तक अपने धुआंधार प्रदर्शन से प्रभावित किया है। भारतीय बल्लेबाज शुरुआती दो मैच में 36 चौके और 24 छक्के जड़ चुके हैं। स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और एडम जंपा जैसे ऑस्ट्रेलिया के कुछ सीनियर खिालड़ी 9 हफ्ते से अधिक समय से भारत में हैं और अब उन पर थकान का असर दिखने लगा है। उन्हें अगली सीरीज से पहले आराम की जरूरत होगी।

बल्लेबाजी के अनुकूल है बारसापारा की पिच

सीरीज के दो मुकाबलों में अच्छे प्रदर्शन के बाद युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली भारतीय टीम बारसापारा स्टेडियम पर भी अपना दबदबा बनाना चाहेगी। जहां की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल होती है।

गेंदबाजी में दिखा सुधार

भारतीय गेंदबाजों ने पहले मैच में 208 रन खर्च करने के बाद दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरे मैच में ओस के बावजूद भारतीय गेंदबाज बाउंड्री की संख्या में कटौती करने में सफल रहे। भारतीय गेंदबाजों ने पहले मैच में 45 जबकि दूसरे मैच में 44 खाली गेंद फेंकी।


टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा मैच जीतने वाली टीमें



































टीममैच खेलेजीते
भारत211135
पाकिस्तान226135
न्यूजीलैंड200102
दक्षिण अफ्रीका17195
ऑस्ट्रेलिया17994