
IND vs AUS T20I Head to Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त भारत आज अजेय बढ़त में तब्दील करना चाहेगा तो ऑस्ट्रेलिया के लिए आज करो या मरो का मुकाबला होगा। मैथ्यू वेड की अगुवाई में कंगारू टीम आज हर हाल में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी, लेकिन टी20 में भारत के आंकड़े डराने वाले हैं। आइये मैच से पहले जानते हैं दोनों का टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक कुल 28 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 17 मुकाबलों में जीत का परचम लहराया है तो ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 10 जीत ही नसीब हो सकी हैं। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह अभी तक दोनों देशों के बीच खेले टी20 क्रिकेट मैचों में भारत का पलड़ा ज्यादा भारी है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार।
यह भी पढ़ें : भारत-ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टी20 में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम और पिच का हाल
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11
मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन एबट, नाथन एलिस, एडम जम्पा और जेसन बेहरेनडॉर्फ/तनवीर सांघा।
यह भी पढ़ें : इन 11 खिलाड़ियों के साथ सीरीज कब्जाने उतरेगा भारत, कुछ ऐसी होंगी दोनों की प्लेइंग XI
Published on:
28 Nov 2023, 9:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.