क्रिकेट

एक दम फ्री में देखना चाहते हैं T20 World Cup तो 2 जून से पहले कर लें ये काम, नहीं तो Hotstar लेगा चार्ज

T20 World Cup 2024 के सभी मुकाबलों को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देखा जा सकता है लेकिन ऑनलाइन देखने के लिए आपको 2 जून से पहले यह काम कर लेना होगा।

less than 1 minute read

T20 World Cup 2024 free Live Streaming: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मुकाबला अमेरिका में 1 जून को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, तब भारत में 2 जून को सुबह 6 बज रहे होंगे। इस मैच में अमेरिका और कनाडा की टीमें आमने सामने होंगी। इस मैच को भारत में लाइव देखने के लिए फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर जा सकते हैं। ऑनलाइन लाइव देखने के लिए आपको हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा।

2 जून से पहले कर लें ये काम

टी20 वर्ल्डकप के सभी मैचों को मोबाइल पर फ्री में देखा जा सकता है। लेकिन अगर आप स्मार्ट टीवी या लैपटॉप में लाइव देखना चाहते हैं तो आपको 149 रुपए का भुगतान करना होगा। हालांकि मोबाइल पर बिना किसी रिचार्ज के आप फ्री में सभी मैच लाइव देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के अलग अलग चैनल्स पर मैचों का सीधा प्रसारण अलग अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ होगा। अगर आपके DTH पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल नहीं आ रहे हैं तो अपने कस्टमर केयर पर संपर्क करें।

9 जून को IND vs PAK का महामुकाबला

क्रिकेट फैंस को 9 जून को हेने वाले भारत बनाम पाकिस्तान के मैच का बेसब्री से इंतजार है। उससे पहले कुछ बड़े मैचों की बात करें तो 3 जून को श्रीलंका का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। 5 जून को भारतीय टीम आयरलैंड से भिड़ेगी। 8 जून को क्रिकेट के मैदान पर दो पुराने प्रतिद्विंद्वी आमने सामने होंगे, जहां इंग्लैंड का सामना बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Also Read
View All

अगली खबर