USA vs Canada Live Streaming: 180 साल पहले जिन दो टीमों के बीच क्रिकेट इतिहास का पहला मुकाबला खेला गया था, वह दोनों टीमें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में आमने सामने होने के लिए बेकरार हैं। दोनों टीमों ने पहली बार 1844 में पहला मुकाबला खेला था, जिसे क्रिकेट इतिहास का पहला मुकाबला माना गया था। हालांकि अन्य देशों के अपेक्षा इन दोनों टीमों ने क्रिकेट में कुछ ज्यादा विकास नहीं किया लेकिन 180 साल के बाद इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। कनाडा और अमेरिका (USA vs Canada) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होगा।