क्रिकेट

एशेज सीरीज को लेकर सौरव गांगुली का महत्वपूर्ण बयान

एशेज सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम।
less than 1 minute read
Sourav Ganguly

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian Cricket Team ) के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ( Sourav Ganguly ) एशेज सीरीज में खेली जा रही क्रिकेट से काफी ज्यादा प्रभावित हैं।

गांगुली ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही एशेज ने टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखा है।

बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी तो लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

खेल के दो सबसे पुराने प्रतिद्वंद्वियों के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज में क्रिकेट के स्तर को देखकर सौरव गांगुली काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अब बाकी टीमों को भी अपना स्तर ऊपर उठाना चाहिए।

गांगुली ने ट्वीट किया, "एशेज सीरीज ने टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखा है.. अब बाकी देशों को अपना स्तर उठाना चाहिए।"

एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच गुरुवार को हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जाएगा।

Updated on:
19 Aug 2019 01:32 pm
Published on:
19 Aug 2019 12:57 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान