क्रिकेट

जेल में मरना मंजूर, पर झुकना नहीं! – इमरान खान के बेटों का बड़ा खुलासा, ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर टी-शर्ट देख मचा बवाल!

Free Imran Khan T-shirt Controversy: ऑस्ट्रेलिया के शेफील्ड शील्ड फाइनल में 'Free Imran Khan' टी-शर्ट पर भारी हंगामा! जानें कैसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को झुकना पड़ा और इमरान खान के बेटों ने उनके जेल में संघर्ष पर क्या बड़ा खुलासा किया।

2 min read
Mar 27, 2026
'Free Imran Khan' टी-शर्ट पहने फैन (Photo - IANS)

Australia Cricket, Imran Khan in Jail, Free Imran Khan T-Shirt Controversy: ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट 'शेफील्ड शील्ड' के फाइनल मैच में एक अजीब वाकया हुआ। हुआ ये कि एक फैन, जिसका नाम ल्यूक ब्राउन था, उसे स्टेडियम में घुसने से रोक दिया गया। वजह? उसने 'Free Imran Khan' लिखी हुई टी-शर्ट पहनी थी।

ये भी पढ़ें

PSL 2026: पहले ही मैच में हो गया विवाद, सफेद गेंद कैसे गुलाबी रंग में बदली? हो गया हंगामा!

सिक्योरिटी ने रोका, पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पलटा फैसला

साउथ ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच चल रहे इस मैच के पहले दिन सिक्योरिटी को लगा कि यह एक राजनीतिक बयान (Political Statement) है, इसलिए उन्होंने फैन को एंट्री नहीं दी। लेकिन जब मामला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) तक पहुंचा, तो उन्होंने इसकी समीक्षा की और फैसला बदल दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि इमरान खान के साथ पाकिस्तान की जेल में जो हो रहा है, वह अब सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि 'मानवीय मुद्दा' (Humanitarian Issue) बन चुका है। इसलिए उस टी-शर्ट को पहनना कोई गलत बात नहीं है और उस फैन को स्टेडियम में आने की इजाजत दे दी गई।

पूरी दुनिया में इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता

आप सबको पता ही होगा कि 1992 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि जेल में उनके साथ बुरा बर्ताव हो रहा है और उनकी आंखों की रोशनी भी कम हो गई है, जिससे उनके फैंस काफी सदमे में हैं।

दिग्गज क्रिकेटर्स भी आए समर्थन में

सिर्फ फैंस ही नहीं, सौरव गांगुली जैसे भारतीय दिग्गजों ने भी इमरान खान का समर्थन किया है। गांगुली ने कहा कि इमरान खान एक नेशनल हीरो हैं और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। इसके अलावा सुनील गावस्कर और ग्रेग चैपल समेत 14 महान क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखकर इमरान खान की सेहत और सुरक्षा की मांग की है।

सिद्धांतों के लिए जेल में मरना पसंद करेंगे...

इमरान खान के बेटों, सुलेमान और कासिम ने हाल ही में माइकल आथर्टन को बताया कि उनके पिता अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करेंगे। कासिम ने कहा, 'शुरुआत के कुछ दिन बहुत मुश्किल थे, लेकिन अब वो एक ध्यान (Meditative state) की स्थिति में हैं। उन्हें तोड़ना नामुमकिन है।' सुलेमान ने साफ कहा कि उनके पिता ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह अपने उसूलों को छोड़ने के बजाय जेल में मरना पसंद करेंगे।

ये भी पढ़ें

‘यह टीम हमेशा मेरे DNA का हिस्सा रहेगी’, RCB की बिक्री पर विजय माल्या का छलका दर्द

Also Read
View All

अगली खबर