क्रिकेट

IND A vs AFG A: वैभव सूर्यवंशी की अफगानिस्तान A के खिलाफ अगली चुनौती, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

IND A vs AFG A Live Streaming Details: तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया A ट्राई नेशन सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान A के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पहले मैच की निराशा को दूर करना चाहेंगे।

2 min read
Jun 10, 2026
Vaibhav Suryavanshi
15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

India A vs Afghanistan A Live Streaming: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान ए से होगा। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम ने पहले मुकाबले में श्रीलंका ए को हराकर शानदार जीत हासिल की थी। हालांकि इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन अब दूसरे मुकाबले में उनकी नजर पहले मैच की निराशा को दूर करने पर होगी।

श्रीलंका A के खिलाफ नहीं चला बल्ला

आपको बता दें कि श्रीलंका ए के खिलाफ दांबुला में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को अच्छी शुरुआत मिली थी। पहले 6 गेंदों में उन्होंने 3 चौकों की मदद से 13 रन बना लिए थे, लेकिन चौथे ओवर की चौथी गेंद पर वह पवेलियन लौट गए। वैभव सूर्यवंशी ने फुल लेंथ गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनका बल्ला घूम गया और मिडऑफ पर खड़े श्रीलंकाई टीम के कप्तान सहन के हाथों में गेंद चली गई।

आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी से उम्मीद थी कि वह इस ट्राई सीरीज में भी जमकर रन बरसाएंगे, लेकिन पहले मुकाबले में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। ऐसे में अब फैंस की नजरें उन पर होंगी, जब वह अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। वहीं दूसरी ओर सूर्यवंशी भी चाहेंगे कि वह पहले मैच को भूलकर इस मुकाबले में आईपीएल जैसा प्रदर्शन करके दिखाएं।

कहां देखें IND A vs AFG A मैच लाइव?

आपको बता दें कि यह मुकाबला भी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार 11 जून को सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। अगर भारतीय टीम यह मुकाबला जीत लेती है, तो उसका फाइनल खेलना लगभग तय हो जाएगा। इस मुकाबले के भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में श्रीलंका ए को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 277 रन बनाए थे, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली थी, जबकि तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया था। जवाब में श्रीलंका ए की टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई और इस तरह इंडिया ए ने रोमांचक जीत दर्ज की।