क्रिकेट

IND A vs AFG A: ‘करो या मरो’ मुकाबले में उतरी इंडिया A, अफगानिस्तान A के खिलाफ प्लेइंग 11 में किए 3 बदलाव

India A vs Afghanistan A: इंडिया A और अफगानिस्तान A ने अब तक एक-एक मैच जीता है और दोनों टीमें फाइनल की रेस में बनी हुई हैं। अगर इस मैच में भारतीय टीम हार जाती है, तो वह खिताबी मुकाबले से बाहर हो जाएगी।

2 min read
Jun 17, 2026
Afghanistan A vs INDIA A
इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए (फोटो- BCCI)

Tri Nation A Series 2026, IND A vs AFG A: ट्राई नेशन A सीरीज के पांचवें मुकाबले में इंडिया ए और अफगानिस्तान ए की टीमें आमने सामने हैं, जहां अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम को हाल में जीत हासिल करनी होगी। टीम इंडिया अगर यहां हार जाती है, तो वह फाइनल से बाहर हो जाएगी और श्रीलंका-अफगानिस्तान खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी।

श्रीलंका A फाइनल की मजबूत दावेदार

इंडिया ए ने इस सीरीज में शानदार आगाज किया था, जहां उसने पहले मैच में श्रीलंका ए को मात दी थी। दूसरे मुकाबले में DLS मैथड से अफगानिस्तान ए के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी। तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका ए के खिलाफ टाई हो गया, जहां सुपर ओवर में उसे हार झेलनी पड़ी। अब 3 मैचों में 2 अंकों के साथ भारत A अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि हार के साथ सीरीज का आगाज करने वाली श्रीलंका 3 में से 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

टॉस हारने के बाद तिलक वर्मा ने कहा कि अगर वो टॉस जीतते तो 100 प्रतिशत पहले गेंदबाजी ही करते। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए गए हैं। प्रभसिमरन सिंह और आयुष बदोनी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इस मुकाबले में तिलक ने 300 रन तक बनाने का लक्ष्य रखा।

इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है, जो अब तक ट्राई सीरीज में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने 3 मुकाबले में 79 रन बनाए हैं, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का लगाया है। श्रीलंका A के खिलाफ पिछले मुकाबले में वह 21 रन बनाने के बाद सुपर ओवर में 17 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए थे।

अफगानिस्तान ए की प्लेइंग इलेवन

इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, बहिर शाह, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, फैसल खान अहमदजई, फरीदून दाऊदजई

भारत ए की प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज और यश ठाकुर।

Published on:
17 Jun 2026 10:10 am