क्रिकेट

मयंक का दोहरा शतक, पृथ्वी का शतक, लगा दिया रनों का अंबार

भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच जारी टेस्ट मैच में आज भारत के पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2018, 7:23 PM IST
priyhvi
मयंक का दोहरा शतक, पृथ्वी का शतक, लगा दिया रनों का अंबार

नई दिल्ली। इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच इस समय बेंगलोर में अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में आज दूसरा दिन था। आज का दिन पूरी तरीके से भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। भारत की ओर से आज सलामी बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार शतक जमाया। इन दोनों की बल्लेबाजी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ठोस शुरुआत की। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 411 रन है। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 220 रन जबकि कप्तान श्रेयष अय्यर 9 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौटे।

पहले विकेट के बड़ी साझेदारी-
मैच के दूसरे दिन आज भारत के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 277 रनों की विराट साझेदारी निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने कमजोर गेंदों पर भरपुर प्रहार किया। 136 के स्कोर पर आउट होने से पहले पृथ्वी भारत को मजबूत बढ़त दिला चुके थे। 196 गेंदों का सामना करते हुए पृथ्वी ने 20 चौकों और एक सिक्स की बदौलत 136 रनों की पारी खेली। जबकि साथी सलामी बल्लेबाज मयंक अबतक 250 गेंदों का सामना कर चुके है। इन 250 गेंदों पर मयंक 31 चौकों और चार छक्कों की मदद से 220 रन बना चुके है। पृथ्वी के अलावा भारत को दूसरा झटका रवि कुमार समर्थ के रूप में लगा। रवि 37 रन बनाकर आउट हुए।

दक्षिण अफ्रीका पर 165 रनों की बढ़त-
मयंक और पृथ्वी की दमदार पारियों के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 165 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 246 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। अफ्रीकी टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज रुदी सेकेंड ने सर्वाधिक 94 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने पांच, नवदीप सैनी और रजनीश गुरुवाणी ने दो-दो और युजवेंद्र चहल ने एक बल्लेबाज को आउट करने में कामयाबी हासिल की थी।

Published on: