7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लार्ड्स टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, इस वजह से बेन स्टोक्स प्लेइंग इलेवन से हो सकते है बाहर!

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स में 9 अगस्त से खेला जाएगा। इस मैच में बेन स्टोक्स के खेलने पर संशय है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 Aug 2018, 3:43 PM IST

stokes

लार्ड्स टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, इस वजह से बेन स्टोक्स को पड़ सकता है बाहर बैठना!

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में मेजबान टीम को 31 रनों के अंतर से जीत मिल चुकी है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब इस सीरीज का दूसरा टेस्ट लार्ड्स स्टेडियम में 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच खेला जाना है। उम्मीद की जा रही है कि इस टेस्ट में भारतीय टीम अपनी गलतियों को सुधारते हुए जीत के इरादे से उतरेगी। इस बीच पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के नायक रहे स्टार ऑल राउंडर बेन स्टोक्स का दूसरे टेस्ट मैच में खेलने पर संशय के बादल गहरा गए है। ऐसी आशंकाएं जाहिर की जा रही है कि स्टोक्स दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम में शामिल नहीं होंगे।

स्टोक्स को कोर्ट में होना है पेश-
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेन स्टोक्स को सोमवार को कोर्ट में पेश होना है। आपको याद होगा कि पिछले साल एशेज सीरीज शुरू होने से पहले बेन स्टोक्स ने ब्रिस्टल में एक नाइटक्लब के बाहर एक व्यक्ति से मापपीट की थी। उस समय स्टोक्स को इस अनुशासनहीनता के कारण एशेज सीरीज से बाहर रहना पड़ा था। साथ ही यह मामला पुलिस के पास दर्ज हो गई थी। जिसकी सुनवाई सोमवार को होनी है।

पहले मैच में की थी अच्छी गेंदबाजी-
स्टोक्स ने भारत के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए पहले मैच में अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। स्टोक्स ने भारत की दूसरी पारी में चार विकेट चटकाए थे। जिसमें सबसे बड़ी विकेट कप्तान कोहली की थी। यदि स्टोक्स कोहली को आउट नहीं करते, तो यह संभव था कि भारत इतनी आसानी से मैच नहीं गंवाता।

स्टोक्स की अहमियत है बड़ी -
बेन स्टोक्स की इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बड़ी अहमियत है। स्टोक्स न केवल बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी की प्रतिभा के भी धनी है। स्टोक्स के बारे में बात करते हुए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि जब स्टोक्स टीम में होते हैं, तो वह टीम की जीत के लिए पुरजोर कोशिश करते हैं। एजबेस्टन टेस्ट में उन्हें मौका मिला, तो वह टीम के सबसे ज्यादा समर्पित खिलाड़ियों में से एक थे। अब देखना ये दिलचस्प है कि क्या स्टोक्स को लार्ड्स टेस्ट की अंतिम एकादश में मौका मिलता है या नहीं?