
बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता दूसरा T20 मुकाबला, सीरीज 1-1 की बराबरी पर
नई दिल्ली। तीन मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने वेस्ट इंडीज को 12 रनों से मात देकर सीरीज में बराबरी कर ली है। तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन के अर्धशतकों के दम पर बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुक्सान पर 171 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में बड़े नामों से सजी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी फ्लॉप नजर आई। आंद्रे फ्लेचर और रोवमन पॉवेल ने अच्छी पारियां खेली लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। बल्लेबाजी के बाद शाकिब ने शानदार गेंदबाजी भी की जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने यह मुकाबला जीता।
तमीम-शाकिब की साझेदारी-
वनडे सीरीज की ही तरह बांग्लादेश को एक बार फिर तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन ने शुरूआती झटकों के बाद संभाला। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 7.4 ओवरों में 48 रन के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद शाकिब ने तमीम के साथ 90 रन की साझेदारुई कार टीम को संभाला। तमीम ने 44 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली जिसमे उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके जड़े। शाकिब ने 38 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली जिसमे उन्होंने 9 चौके और 1 सिक्स लगाया। 5 विकेट खोकर बांग्लादेश ने 171 रन बनाए। ऐश्ले नर्स और कीमो पॉल ने 2-2 विकेट झटके। आंद्रे रसेल ने 4 ओवर में 33 रन खर्च कर 1 विकेट झटका।
फ्लेचर-पॉवेल के अलावा सब फ्लॉप-
आंद्रे रसेल, मार्लन सैमुएल्स, एविन लेविस और कार्लोस ब्रैथवेट जैसे बड़े T20 नामों से सजी बल्लेबाजी बांग्लादेश की गेंदबाजी के सामने जूझती नजर आई। वेस्ट इंडीज की टीम ने भी 48 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। लेविस(1), रसेल(17) और सैमुएल्स(10) ने जल्दी विकेट गंवाए। हलाकि सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने 43 रनों की पारी खेलकर एक चोर संभाले रखा। आखिरी के ओवरों में रोवमन पॉवेल ने भी 43 रनों की पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके बावजूद वेस्ट इंडीज की टीम ने 9 छक्के लगाए। शाकिब अल हसन ने 4 ओवरों में 19 रन देकर 2 विकेट झटके। मुस्तफिजुर रहमान और नजमुल इस्लाम ने 3-3 विकेट झटके।
Published on:
05 Aug 2018 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
