क्रिकेट

IND A vs SL A: श्रीलंका A के खिलाफ डू ऑ डाई मैच में उतरी टीम इंडिया, टॉस हारने के बाद पहले कर रही है बल्लेबाजी

India A vs Sri Lanka A: ट्राई नेशन ए सीरीज में भारतीय टीम का मुकाबला Sri Lanka ए टीम से हो रहा है। फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को यह मुकाबला जीतना जरूरी है, जबकि सभी की नजरें Vaibhav Suryavanshi के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

2 min read
Jun 15, 2026
Vaibhav Suryavanshi and prabhasimran singh
वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह (फोटो- Sri Lanka Cricket)

India A vs Sri Lanka A: ट्राई नेशन A सीरीज के अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। टीम में 2 बदवाल किए गए हैं। अफगानिस्तान A के खिलाफ गेंदबाजी में कमियों को दूर करने के लिए प्लेइंग 11 में यश ठाकुर और अनुकूल रॉय को शामिल किया गया है। दोनों टीमों के लिए फाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।

दोनों टीमें जीत चुकी हैं 1-1 मैच

ट्राई नेशन ए सीरीज में भारतीय टीम आज अपना तीसरा मुकाबला खेल रही है, जहां उसके सामने मेजबान श्रीलंका A की टीम है। आपको बता दें कि अब तक तीनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता है। दो-दो मैच खेलने के बाद अफगानिस्तान A की टीम तीसरे स्थान पर खिसक चुकी है, जबकि श्रीलंका ए की टीम पहले और भारत की टीम दूसरे स्थान पर है।

तीनों टीमों के पास 2-2 अंक

भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए, दोनों के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। अगर भारतीय टीम दोनों में से एक भी मुकाबला हार जाती है तो उसके फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो सकती है। आपको बता दें कि यह ट्राई नेशन सीरीज का चौथा मैच है। पहले मैच में भारत ए ने श्रीलंका ए को मात दी थी और दूसरे मैच में अफगानिस्तान ए ने भारत ए को हराया था। तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ए ने अफगानिस्तान ए को हराकर फाइनल का समीकरण ही बदल दिया।

इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें Vaibhav Suryavanshi पर टिकी हैं, जिन्होंने Indian Premier League 2026 में 72 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। लेकिन पिछले दो मुकाबलों में उनके छक्कों का सूखा पड़ा है। ऐसे में देखना यह होगा कि श्रीलंका ए के खिलाफ उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

श्रीलंका ए की प्लेइंग इलेवन

निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका करुणारत्ने और मोहम्मद शिराज।

भारत ए की प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम और यश ठाकुर।

Published on:
15 Jun 2026 10:08 am