क्रिकेट

IND A vs SL A: श्रीलंका ए के खिलाफ फिर वैभव सूर्यवंशी पर होंगी सबकी निगाइें, क्‍या खत्म कर पाएंगे छक्कों का सूखा?

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के बाद से वैभव सूर्यवंशी छक्‍कों के लिए तरस गए हैं। सोमवार को जब वह श्रीलंका ए के खिलाफ दांबुला में उतरेंगे तो सभी नजरें एक बार फिर उन पर होंगी। ये देखना दिलचस्‍प होगा कि वह इस बार छक्‍कों के सूखे को खत्‍म कर पाएंगे या नहीं।

2 min read
Jun 14, 2026
Vaibhav Suryavanshi Latest News
वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Vaibhav Sooryavanshi Latest News: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के बाद से सिक्‍सर किंग वैभव सूर्यवंशी छक्‍कों के लिए तरस गए हैं। मैच की पहली ही गेंद से छक्‍कों की बारिश करने वाला यह 15 वर्षीय युवा विस्‍फोटक बल्‍लेबाज श्रीलंका में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज में एक भी छक्‍का नहीं लगा सके हैं। अब सभी क्रिकेट फैंस की नजरें सोमवार 15 जून को खेले जाने वाले मुकाबले पर टिकी हैं। जब वैभव भारत ए के लिए श्रीलंका ए के खिलाफ दांबुला के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में उतरेंगे। ये मैच भारतीय समयानुसार, सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।

श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मैच में नहीं चला बल्‍ला

श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्‍ले से कुछ खास नहीं कर सके थे। वह 12 गेंदों पर 14 रन ही बना सके थे, जिसमें उनके तीन चौके शामिल थे, लेकिन एक भी छक्‍का नहीं था। भले उसे मुकाबले में सूर्यवंशी नहीं चले, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ के शतक और कप्‍तान तिलक वर्मा के शतक की बदौलत भारत ने उस मैच में 8 रन से करीबी जीत दर्ज की थी।

349 रन बनाकर भी नहीं जीत पाई टीम

अफगानिस्‍तान ए खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के अपने दूसरे मैच में भारत ए की टीम 350 रन का लक्ष्‍य रखने के बावजूद हार गई। इस मैच में इंडिया ए ने निर्धारित 49 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 349 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए। अफगानिस्‍तान की टीम ने 25.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 177 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे कि बारिश शुरू हो गई। बारिश नहीं रुकने पर अफगानिस्‍तान को डकवर्थ लुईस नियम के तहत चार रन से जीता घोषित किया गया।

200 के स्‍ट्राइक रेट से 44 रन की पारी में कोई छक्‍का नहीं

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ अपने इरादे जता दिए थे। उन्‍होंने इसके बाद ऑफ साइड पर गैप ढूंढ-ढूंढकर चौकों की झड़ी लगाई, लेकिन जैसे ही उन्‍होंने एक बाउंसर पर छक्‍का लगाने का प्रयास किया तो कैच आउट हो गए। उन्‍होंने महज 22 गेंदों पर 9 चौकों की सहायता से 44 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी का स्‍ट्राइक रेट 200 का रहा। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि वैभव पिछले दो मैच से चले आ रहे छक्‍कों के सूखे को खत्‍म कर पाते हैं या नहीं।

इंडिया ए स्क्वाड

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र और निशांत सिंधु।

अफगानिस्तान ए स्क्वाड

इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहिर शाह, इशाक रहीमी (विकेट कीपर), खलील गुरबाज, जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम, फरमानुल्लाह सफी, नूर उल रहमान, शम्स उर रहमान, फरीदून दाऊदजई और फैसल खान अहमदजई।

Published on:
14 Jun 2026 02:14 pm