क्रिकेट

Ind vs Afg: भारत का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर

Ind vs Afg 1st T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
2 min read
Sep 13, 2026
India vs Afghanistan 1st T20
द्विपक्षीय टी20 सीरीज की ट्रॉफी के साथ अफगानिस्‍तान के कप्‍तान इब्राहिम जादरान और भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर।(फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs Afghanistan 1st T20 Playing 11: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस जीतने के बाद उन्‍होंने कहा कि जब भी आप दिल्ली आते हैं, तो आपको पता होता है कि पिच में क्या है? आमतौर पर पहले बॉलिंग होती है। जसप्रीत बुमराह की वापसी पर उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि उसे स्क्वाड में रखना एक लग्जरी है, क्योंकि वह बहुत एक्सपीरियंस्ड है और मैच जीतने के मामले में उसका एटीट्यूड बहुत अच्छा है। वहीं, टीम कॉम्बिनेशन को लेकर उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह ज़्यादा मुश्किल है। वैभव सूर्यवंशी और वाशिंगटन सुंदर समेत जिम्‍बाब्‍वे में आखिरी मैच में खेले चार खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं।

'हम भी पहले बॉलिंग करते'

वहीं, अफगानिस्‍तान के कप्‍तान इब्राहिम जादरान ने कहा कि हम भी पहले बॉलिंग करते। अब हम अच्छा टोटल बनाने की कोशिश करेंगे। भारत में टीम इंडिया को होस्ट करना एक बहुत अच्छी फीलिंग है। हम उनके खिलाफ एक अच्छी सीरीज खेलने की कोशिश कर रहे हैं। हमें अपने दोस्तों से बहुत सपोर्ट मिला है और उम्मीद है कि वे आकर हमें एनर्जी देंगे। नवीन नहीं खेल रहा है, हम अगले गेम्स में उसके बारे में सोचेंगे।

भारत बनाम अफगानिस्‍तान T20I हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और अफगानिस्‍तान के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इन दोनों का सामना इस फॉर्मेट में सिर्फ 9 बार हुआ है। इनमें से 8 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह अभी तक भारतीय टीम अफगानी टीम के खिलाफ अजेय है। भारत ने आखिरी बार उसे जून 2024 में आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप के मुकाबले में 47 रन से हराया था, जो मुकाबला ब्रिजटाउन में खेला गया था।

भारत की प्‍लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

अफ़गानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

इब्राहिम ज़द्रान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और फज़लहक फारूकी।

Updated on:
13 Sept 2026 07:25 pm
Published on:
13 Sept 2026 07:13 pm