क्रिकेट

Ind vs Afg 3rd ODI: यशस्‍वी जायसवाल के शतक के दम पर भारत ने अफगानिस्‍तान को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया

Ind vs Afg 3rd ODI Highlights: भारत ने अफगानिस्‍तान को तीसरे और आखिरी वनडे में 9 विकेट से धूल चटाई है। इसके साथ विपक्षी टीम का तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है।

2 min read
Jun 20, 2026
Ind vs Afg 3rd ODI
बल्‍लेबाजी के दौरान यशस्‍वी जायसवाल और रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Ind vs Afg 3rd ODI Match Highlights: भारत ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में 9 विकेट से जीत दर्ज की है। इस मैच में अफगानिस्‍तान टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 44.2 ओवर में 218 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में भारत ने यशस्‍वी जायसवाल के शतक और रोहित शर्मा के अर्धशतक के दम पर महज 28.4 ओवर में शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया है।

रोहित शर्मा ने बनाया अर्धशतक

219 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और यशस्‍वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों शुरुआत से ही विस्‍फोटक अंदाज में बल्‍लेबाजी की। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 137 गेंदों पर 170 रन की साझेदारी हुई। रोहित ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्‍कों की मदद से 79 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

यशस्‍वी ने 86 गेंदों पर खेली 110 रन की पारी

इसके बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर उतरे और यशस्‍वी का बखूबी साथ निभाते हुए 35 गेंदों पर 54 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम इंडिया को 9 विकेट से बड़ी जीत दिलाई। यशस्‍वी ने 86 गेंदों पर 14 चौके और 3 छक्‍कों की मदद से नाबाद 110 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली, जबकि अय्यर 19 गेदों पर 20 बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

महज 36 के स्‍कोर पर गंवाए चार विकेट

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 36 के स्कोर तक अपने चार विकेट खो चुकी थी। यहां से हशमतुल्लाह शाहिदी ने अजमतुल्लाह उमरजाई के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों में 105 रन जोड़े। अजमतुल्लाह 56 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शाहिदी ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 53 गेंदो में 57 रन की साझेदारी की।

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने खोला पंजा

नबी ने 23 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अफगान टीम को 198 के स्कोर पर छठा झटका लगा, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और टीम 44.2 ओवरों में महज 218 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवरों में 23 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Updated on:
20 Jun 2026 08:17 pm
Published on:
20 Jun 2026 07:59 pm
Also Read
View All
Rohit Sharma ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, 1100 चौकों के साथ बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो पूरे करियर में लारा और द्रविड़ भी नहीं बना सके

IND vs SA Playing 11: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेपॉक के 39 साल के ODI इतिहास में पहला बेस्‍ट बॉलिंग फिगर, प्रसिद्ध कृष्‍णा ने तोड़े रवि रामपॉल और आकिब जावेद के रिकॉर्ड

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा की ‘खतरनाक’ गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान 218 पर ढेर, हशमतुल्लाह शाहिदी ने जड़ा शतक

IND vs AFG 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर श्रीनाथ-बुमराह के क्लब में हुए शामिल