क्रिकेट

IND vs AFG: धवन-मुरली के शतक के साथ-साथ पहले दिन के खेल में बने ये 5 खास रिकॉर्ड

बेंगलोर टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 347 रन बना लिए है। आज कुल 78 ओवर की गेंदबाजी हुई।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2018, 6:32 PM IST
test
IND vs AFG: धवन-मुरली के शतक के साथ-साथ पहले दिन के खेल में बने ये 5 खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत औऱ अफगानिस्तान के बीच गुरुवार से बेंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाना शुरू हुआ। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 347 कर बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने पर हार्दिक पांड्या 10 और आर अश्विन 7 रन के स्कोर पर पवेलियन वापस लौटे। बारिश के कारण आज के खेल को कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ा। जिसके चलते आज केवल 78 ओवर का खेल ही हो सका। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने अंतिम सत्र में वापसी करते हुए भारत के छह बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाबी हासिल की। एक नजर इस मैच में बने खास रिकॉर्डों पर...

पहले सेशन में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने धवन-
इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया। धवन 107 रन बनाकर आउट हुए। धवन का ये शतक इस मायने में खास बन गया कि इसे टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले ही सेशन में पूरा किया गया। इस खास रिकॉर्ड को बनाने वाले धवन भारत के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए।

मुरली विजय की हैट्रिक-
वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने भी इस मैच में शानदार शतक लगाया। मुरली विजय ने 105 रनों की पारी खेली। रिकॉर्ड बुक में विजय के इस शतक इस कारण से रखा जाएगा कि मुरली का ये भारतीय सरजमीं पर लगातार तीसरा शतक था। इससे पहले मुरली ने दिसंबर 2017 में भारत औऱ श्रीलंका के बीच खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैचों में शतक बनाया था।

केएल राहुल का अर्धशतक-
इंडियन प्रीमियर लीग के 11 संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 600 से ज्यादा रन बनाने वाले केएल राहुल को इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। जिसे राहुल ने दोनों हाथों से लपकते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। राहुल 64 गेंदों पर 54 रन बनाकर आउट हुए। यह राहुल का 12वां टेस्ट अर्धशतक था।

यमीन अहमदजई ने लिया पहला विकेट-
इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 28.4 ओवर में 168 रनों की साझेदारी की। अफगान टीम के लिए खतरनाक बन चुकी इस साझेदारी को यमीन अहमदजई ने तोड़ा। यमीन ने शतक पूरा कर चुके शिखर धवन को 107 के स्कोर पर आउट किया। धवन का विकेट लेने वाले यमीन अहमदजईल टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान की ओर से पहला विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

दोनों सलामी बल्लेबाजो ने बनाया शतक-
इस मैच में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शतक बनाया। टेस्ट क्रिेकेट में ऐसा आठवीं बार हुआ जब भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने एक ही मैच में शतक बनाया हो। अब जब भारतीय टीम शुक्रवार को टेस्ट के दूसरे दिन मैदान में उतरेगी तो भारत की कोशिश अपनी पारी में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की होगी।

Published on: