2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान के डेब्यू के साथ ही क्रिकेट की दुनिया में 141 साल के बाद हुआ ऐसा कारनामा

अफगानिस्तान और आयरलैंड क्रिकेट टीम इस साल टेस्ट में पदार्पण करने वाले 11वें और 12वें देश बने हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 14 Jun 2018, 1:28 PM IST

afghanistan cricket team test debut

अफगानिस्तान के डेब्यू के साथ ही क्रिकेट की दुनिया में 141 साल के बाद हुआ ऐसा कारनामा

नई दिल्ली। आज आप अफगानिस्तान और भारत के बीच हो रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच को बिलकुल देख रहे होंगे और यह भी जानते ही होंगे अफगानिस्तान आज के दिन टेस्ट खेलने वाला 12वां देश बन गया है। इसी साल इससे पहले आयरलैंड की टीम को भी ICC ने टेस्ट क्रिकेट खेलने की मान्यता दी थी और वह पाकिस्तान के खिलाफ डबलिन में टेस्ट खेलकर टेस्ट खेलने वाला 11वां देश बना था। क्या आप जानते हैं टेस्ट खेलने वाला पहला देश कौन सा था, जाहिर सी बात है यह दो देश होंगे। एक साल में दो देशों का टेस्ट में पदार्पण आज से 141 साल पहले हुआ था। इसके बाद कभी भी एक साल में दो देशों ने टेस्ट में पदार्पण नहीं किया है। आपको हम बताते हैं कि किन देशों ने टेस्ट क्रिकेट में कब पदार्पण किया है।


आयरलैंड और अफगानिस्तान ने इसी साल किया है पदार्पण
आयरलैंड की टीम ने इसी साल अपने घरेलु मैदान डबलिन में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट पदार्पण किया था। यह मैच 11 मई को शुरू हुआ था। पाकिस्तान की टीम ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया था, लेकिन इस मैच को जीतने के लिए पाकिस्तान की टीम को कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। अफगानिस्तान आज भारतीय टीम के खिलाफ बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पदार्पण कर रही है।


इन दो टीमों ने खेला था पहला टेस्ट
पहला टेस्ट मैच आज से 141 साल पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 15 मार्च 1877 को खेला गया था। एक साल में पदार्पण करने वाली यह दो पहली टीमें थी। इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज सी बैनरमैन ने 165 रनों की पारी खेली थी जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 45 रनों से मात दी थी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज टी के किंडल ने इंग्लैंड की दूसरी इनिंग में 7 विकेट झटके थे।


किस टीम ने किस वर्ष किया पदार्पण
टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाली तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका थी, इन्होने अपना टेस्ट में पदार्पण 12 मार्च 1889 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था जिसमे उन्हें 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टेस्ट में चौथे नंबर पर पदार्पण वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम ने किया था, उन्होंने 23 मार्च 1928 को इंग्लैंड के खिलाफ किया था जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 10 जनवरी 1930 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था, जिसमे इंग्लैंड ने उन्हें 8 विकेट से मात दी थी। इसके बाद भारत ने 25 जून 1932 को टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया था और यह मैच भारत ने 158 रनों से गंवाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने 16 अक्टूबर 1952 में अपना पदार्पण किया था। उसके बाद श्री लंका की टीम ने 17 फरवरी 1982 को अपना पदार्पण किया। जिम्बाब्वे ने 18 अक्टूबर 1992 को अपना टेस्ट पदार्पण भारत के खिलाफ किया। बांग्लादेश की टीम ने 10 नवंबर, 2000 को भारत के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था।