क्रिकेट

IND vs AUS: केएल राहुल की जगह खेलेंगे शुभमन गिल! इंदौर टेस्ट में उतरेगी ये प्लेइंग 11

IND vs AUS 3rd Test : ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का तीसरा अहम मैच कल 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा इस मैच की लिए प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। वह उपकप्तानी से हटाए गए केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन से डॉप कर इनफॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका दे सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2023, 1:49 PM IST
team-india.jpg
केएल राहुल की जगह खेलेंगे शुभमन गिल! इंदौर टेस्ट में उतरेगी ये प्लेइंग 11

IND vs AUS 3rd Test : बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा अहम मुकाबला कल 1 मार्च से इंदौर के हाेल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। नागपुर और दिल्ली टेस्ट में कंगारू टीम को पटकनी देकर टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। भारतीय टीम के पास इस सीरीज में अभी तक 2-0 अजेय बढ़त है। भारतीय टीम इंदौर टेस्ट जीतकर सीरीज जीतने के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के इरादे से उतरेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि कप्तान रोहित शर्मा इस मैच की लिए प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आइये जानते है कि टीम इंडिया कौन सी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं।


भारतीय टीम ने भले पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना रखी है, लेकिन ये भी जगजाहिर है कि कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर भारत का टॉप अभी तक फ्लॉप साबित हुआ है। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल चिंता का सबब बने हुए हैं।

अब राहुल के लिए टीम में जगह बचाए रखना आसान नहीं है। उन्हें उपकप्तानी से हटाकर इसके साफ संकेत भी दिए गए हैं। राहुल की जगह इनफॉर्म शुभमन गिल को इंदौर टेस्ट में मौका मिलने की संभावना है। उन्होंने कोच की निगरानी में प्रैक्टिस भी की है।

मिडिल ऑर्डर में बदलाव की संभावना नहीं

बता दें कि भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसलिए उसमें बदलाव की कोई संभावना नहीं है। एक बार फिर चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर मध्यक्रम में नजर आएंगे। वहीं, नंबर 6 पर रवींद्र जडेजा तो 7 नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत टीम इंडिया को मजबूती देंगे।

यह भी पढ़े - शार्दुल ठाकुर ने मिताली संग लिए सात फेरे, रोहित शर्मा समेत इन क्रिकेटरों ने किया डांस

गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

अब तक दोनों टेस्ट में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इसलिए गेंदबाजी में बदलाव के कोई आसार नहीं हैं। अक्षर पटेल और आर अश्विन गेंद के साथ बल्ले से भी कमाल कर रहे हैं। वहीं, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज कई मौकों पर टीम के लिए विकेट निकाले हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

यह भी पढ़े - इंदौर टेस्ट में विराट कोहली का स्पेशल 'तिहरा शतक' तय, राहुल द्रविड़ के क्लब में होगी एंट्री

Published on:
Also Read
View All
भारत ने पिछली बार हैमिल्टन में दर्ज की थी धमाकेदार जीत, जब 2 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, रोहित शर्मा ने 2 छक्के मारकर जिताया था मैच

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े