31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शार्दुल ठाकुर ने मिताली संग लिए सात फेरे, रोहित शर्मा समेत इन क्रिकेटरों ने किया जमकर डांस

Shardul Thakur Wedding : केएल राहुल और अक्षर पटेल के बाद अब तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। शार्दुल ठाकुर ने सोमवार शाम महाराष्ट्र के कर्जत में अपनी प्रेमिका मिताली पारुलकर के साथ सात फेरे लिए हैं। रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने इस शादी में जमकर डांस किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Feb 2023, 11:14 AM IST

shardul-thakur-wedding-with-mittali-parulkar-rohit-sharma-shreyas-iyer-dance.jpg

शार्दुल ठाकुर ने मिताली संग लिए सात फेरे, रोहित शर्मा समेत इन क्रिकेटरों किया जमकर डांस।

Shardul Thakur Wedding : भारतीय टीम में इन दिनों शादियों का सीजन का है। केएल राहुल और अक्षर पटेल के बाद अब तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। शार्दुल ठाकुर ने सोमवार शाम महाराष्ट्र के कर्जत में अपनी प्रेमिका मिताली पारुलकर के साथ सात फेरे लिए हैं। बता दें कि शार्दुल तीसरे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने इस साल शादी की है। शार्दुल की शादी मेंं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर समेत कई सेलिब्रटी ने शिरकत की। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने इस शादी में जमकर डांस किया है।


31 वर्षीय शार्दुल ठाकुर ने मिताली के साथ मराठी रीति रिवाज के अनुसार शादी की है। शादी के मौके पर शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर ट्रेडिशनल मराठी आउटफिट्स में नजर आए। इस दौरान ठाकुर ने भी परिवार और दोस्तों के साथ जमकर डांस किया। हल्दी सेरेमनी का कार्यक्रम 25 और संगीत सेरेमनी का आयोजन 26 फरवरी को किया गया। वहीं 27 फरवरी को दोनों ने शादी की।

श्रेयस-रोहित ने जमकर किया डांस

शार्दुल की शादी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के साथ युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ शरीक हुए। श्रेयस अय्यर इस मौके पर जमकर डांस किया। पत्नी रितिका सजदेह के साथ पहुंचे रोहित ने भी डांस किया। इस मौके पर सभी सैराट फिल्म के गाने झिंगाट पर थिरकते नजर आए।

यह भी पढ़े - T20 क्रिकेट में बना सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, महज 10 रनों पर ढेर हुई पूरी टीम

पिछले साल ही की थी सगाई

बता दें कि शार्दुल ठाकुर ने गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से पिछले साल ही सगाई की थी। पहले से तय कार्यक्रम के तहत 2022 के टी20 विश्‍व के बाद दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों से शादी को टाल दिया गया था। हालांकि अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।

यह भी पढ़े -न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को सिर्फ 1 रन से हराया, नहीं देखा होगा ऐसा सांस रोक देने वाला टेस्ट मैच

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल