31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर टेस्ट में विराट कोहली का स्पेशल ‘तिहरा शतक’ तय, राहुल द्रविड़ के क्लब में होगी एंट्री

IND vs AUS 3rd Test : भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने जहां दिल्ली टेस्ट में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 25000 रन पूरे करते हुए महारिकॉर्ड बनाया था। वहीं, इंदौर टेस्ट में वह एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अब तक के रिकॉर्ड को देखते हुए ये स्पेशल तिहरा शतक का रिकॉर्ड बनना तय है। इसे बनाते ही वह राहुल द्रविड़ के क्लब में शामिल हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Feb 2023, 12:50 PM IST

ind-vs-aus-3rd-test-indore-virat-kohli-one-catch-away-from-300-catches.jpg

इंदौर टेस्ट में विराट कोहली का स्पेशल 'तिहरा शतक' तय, राहुल द्रविड़ के क्लब में होगी एंट्री।

IND vs AUS 3rd Test : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से टीम इंडिया के लिए इंदौर टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में अब तक टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में कल 1 मार्च से इंदौर में तीसरा टेस्ट खेलने उतरेगी। इस टेस्ट में एक बार फिर फैंस की नजरें टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर होंगी। क्योंकि इस मुकाबले स्पेशल तिहरा शतक लगा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले विराट कोहली ने दिल्ली टेस्ट में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 25000 रन पूरे करते हुए महारिकॉर्ड कायम किया था।


बता दें कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं निकला है। ऐसे में इंदौर टेस्ट मैच में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। हालांकि इस मैच में कोहली का बल्ला चले या न चले, लेकिन वह एक स्पेशल तिहरा शतक जरूर पूरा कर सकते हैं। इसके लिए कोहली को सिर्फ एक कैच पकड़ना होगा। एक कैच लेते ही वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 300 विकेट पूरे कर लेंगे। फिलहाल उन्होंने 492 मैच में 299 कैच पकड़े हैं।

द्रविड़ के क्लब में होंगे शामिल

300 कैच के आकड़े तक पहुंचने वाले कोहली भारत के दूसरे खिलाड़ी होंगे। अभी तक इस सूची में दुनिया के सिर्फ 6 खिलाड़ी ही हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में 300 या उससे अधिक कैच पकड़े हैं। भारत के लिए राहुल द्रविड़ ही ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो इस सूची में शामिल हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं, जिनके नाम 440 कैच हैं।

यह भी पढ़े - कप्तान रोहित शर्मा ने केएस भरत से कहा- तुम बस इतना करना, बाकी मैं देख लूंगा

300 से ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी

1- महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 652 मैच में 440 कैच

2- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 560 मैच में 364 कैच

3- रॉस टेलर (न्यूजीलैंड) - 450 मैच में 351 कैच

4- जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 519 मैच में 338 कैच

5- राहुल द्रविड़ (भारत) - 509 मैच में 334 कैच

6- स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड) - 396 मैच में 306 कैच

यह भी पढ़े - शार्दुल ठाकुर ने मिताली संग लिए सात फेरे, रोहित शर्मा समेत इन क्रिकेटरों ने किया जमकर डांस