31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने केएस भरत से कहा- तुम बस इतना करना, बाकी मैं देख लूंगा

IND vs AUS 3rd Test : इंदौर टेस्ट से पहले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने बताया कि रोहित शर्मा ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान डीआरएस कॉल पर अपने विचार व्यक्त करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि आप बस अपनी राय दें बाकी हम देख लेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Feb 2023, 11:51 AM IST

ind-vs-aus-3rd-test-rohit-sharma-advises-ks-bharat-to-express-his-views-on-drs-call.jpg

इंदौर टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने केएस भरत से कहा- तुम बस इतना करना, बाकी मैं देख लूंगा।

IND vs AUS 3rd Test : भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत ने खुलासा किया है कि कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान डीआरएस कॉल पर अपने विचार व्यक्त करने की सलाह दी है। नागपुर में पहले टेस्ट में डेब्यू करने के बाद भरत ने श्रृंखला के पहले दो मैचों में चार कैच लपके और भारत की भारी जीत में एक स्टंपिंग की थी। वह भारत में नागपुर और नई दिल्ली में मैचों के दौरान कुछ निर्णायक डीआरएस कॉल करने में भी एक महत्वपूर्ण कारक रहे हैं। भरत ने बताया कि रोहित भाई और मेरे पास आए और कहा कि आप सबसे अच्छे जज हैं, क्योंकि आप बल्लेबाज के करीब रहते हैं। इसलिए आप जो भी महसूस करते हैं बस अपनी राय दें, बाकि हम देख लेंगे।


केएस भरत ने तीसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रोहित भाई ने मुझसे डीआरएस कॉल को लेकर कहा है कि इस बात की चिंता न करें कि यह हमारे फेवर में जाएगा या उनके फेवर में। आपको जो कुछ भी महसूस होता है, बस उसे सामने रखें। बता दें कि अपनी पहली तीन टेस्ट पारियों में केएस भरत बल्ले से ज्यादा प्रभाव नहीं डालने डाल सके हैं। दिल्ली में भरत ने 22 गेंदों पर नाबाद 23 रनों की जवाबी पारी खेली थी।

'रोहित भाई ने मुझसे 6 नंबर आने के लिए कहा'

केएस भरत ने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि मैंने दिल्ली में जो कुछ भी किया, मैंने खेलने का आनंद लिया। यह इसे सरल रखने और अपने बचाव का समर्थन करने के बारे में था। उन्होंने कहा कि विकेट अजेय नहीं हैं, बस आपको अपने बचाव का समर्थन करना होगा। रोहित भाई ने मुझसे कहा कि मैं नंबर 6 पर जाऊंगा।

यह भी पढ़े - न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को सिर्फ 1 रन से हराया, नहीं देखा होगा ऐसा सांस रोक देने वाला टेस्ट मैच

'आपको हमेशा खेल में बने रहना होगा'

भरत ने बताया कि मैं उस समय तैयार था। जब ऑस्ट्रेलियाई टीम दिल्ली में ऑल आउट हो गई थी। एक खिलाड़ी के रूप में जब आप बाहर बैठते हैं तो आप यह कहते हुए आराम नहीं कर सकते, 'यह मेरा दिन नहीं होगा'। आपको हमेशा खेल में बने रहना होता है।

यह भी पढ़े - शार्दुल ठाकुर ने मिताली संग लिए सात फेरे, रोहित शर्मा समेत इन क्रिकेटरों किया जमकर डांस

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल