क्रिकेट

अभ्यास मैच : पंत, विहारी के शतक, भारत को 472 रनों की विशाल बढ़त

-युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में जड़ा 73 गेंदों में शतक।-ऋषभ पंत और हनुमा विहारी के शतकों की बदौलत टीम इंडिया के बना ली 472 रनों की बढ़त।-शुभमन गिल ने 65 और मयंक अग्रवाल ने 61 रनों की पारी खेली।
2 min read
Dec 12, 2020
india_vs_australia.jpg

नई दिल्ली। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने ऑस्ट्रेलिया-ए (Australia A ) के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अभ्यास मैच में तेज शतक जड़ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है। पंत के 73 गेंदों पर नाबाद 103 और हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) के नाबाद 104 रनों की बदौलत भारत ने तीन दिवसीय दिन-रात प्रारूप के अभ्यास मैच के दूसरे दिन का अंत चार विकेट के नुकसान पर 386 रनों के साथ किया है। इसी के साथ भारत ने 472 रनों की बढ़त ले ली है।

पंत (Pant) और विहारी (Vihari) के अलावा शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 65 और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने 61 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने फिर निराश किया और तीन रन ही बना पाए। भारत ने अपनी पहली पारी में 194 रन बनाए थे और पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया-ए को 108 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी भारत ने शॉ के रूप में पहला विकेट खोया। फिर गिल और मयंक ने 104 रनों की साझेदारी की। गिल की पारी को लेग स्पिनर मिशेल स्वेप्सन ने खत्म किया।

गिल ने 78 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के लगाए। मयंक 161 के कुल स्कोर पर वाइल्डरमथ का शिकार बने। उन्होंने 120 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। 38 रन बनाने वाले अजिंक्य रहाणे चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद पंत और विहारी ने कोई और विकेटे नहीं गिरने दिया। दोनों ने अभी तक 147 रन जोड़ लिए हैं। पंत ने तेजी से रन बनाए हैं। उन्होंने अभी सिर्फ 73 गेंदों का सामना किया है और नौ चौकों के अलावा छह छक्के मारे। वहीं विहारी ने 194 गेंदें खेली हैं और 13 चौके लगाए हैं।

संक्षिप्त स्कोर: भारत 194 और 386/4 ( हनुमा विहारी 104 नाबाद, ऋषभ पंत 103 नाबाद, शुभमन गिल 65, मयंक अग्रवाल 61, एम स्टेकेटी 2/54) बनाम ऑस्ट्रेलिया ए 108।

Published on:
12 Dec 2020 09:57 pm
Also Read
View All
Most T20I Runs: 2 साल में ही टूट गया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, जोस बटलर ने अपनी तूफानी पारी से बदला टी20 का इतिहास

IND vs AFG 2nd T20: ‘बुरा तो लगता है लेकिन…’, आलोचकों की बोलती बंद करने के बाद संजू सैमसन ने पूर्व क्रिकेटर्स के लिए कही बड़ी बात

IND vs AFG: इंग्लैंड दौरे पर प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने पर संजू सैमसन ने अब तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs AFG: भारत से लगातार हार झेलने पर अफगानिस्तानी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस नाकामी की वजह से हो रहा ये हाल

IND vs AFG: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से जीता भारत लेकिन नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड, जानें क्यों