क्रिकेट

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक चाल! इस दिग्गज ने रोहित शर्मा की उम्र को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

IND vs AUS ODI Series 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है। उससे पहले मैथ्यू हेडेन ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Oct 17, 2025
Rohit Sharma complete 1100 fours in ODIs
रोहित शर्मा (Photo source: IANS)

IND vs AUS ODI Series 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज से पहले कंगारुओं ने अपनी हरकत शुरू कर दी है। पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा को भारत की वनडे कप्तानी से हटाए जाने को एक 'दिलचस्प कदम' बताया है। हेडन का मानना है कि अगर रोहित क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 खेलने में सफल होते हैं, तो यह 'बोनस' होगा। हालांकि उनकी उम्र को कमजोरी भी बताया।

कप्तानी से हटाने को बताया दिलचस्प

मैथ्यू हेडन ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना एक दिलचस्प कदम था। मुझे लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी में इतनी शानदार जीत के बाद चयनकर्ता सिर्फ आंकड़ों पर ध्यान दे रहे हैं। 38 साल की उम्र में, और विश्व कप से पहले कुछ साल शेष हैं। रोहित अपनी उम्र की वजह से थोड़े कमजोर पड़ रहे हैं। प्रतिभा और उत्कृष्टता हमेशा देखने को मिलती है। न केवल निजी प्रदर्शन के मामले में, बल्कि एक टीम के रूप में भारत की सफलता के मामले में भी रोहित का प्रदर्शन शानदार रहा है। यह बिल्कुल विराट और धोनी के युग की तरह है, जब टीम ने काफी सफलताएं हासिल की थीं।"

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "मुझे लगता है कि शुभमन गिल को कप्तानी सौंपना, यह सुनिश्चित करना कि वह सभी फॉर्मेट में टीम का जिम्मा संभाले और खासतौर पर रोहित शर्मा के ड्रेसिंग रूम में रहते हुए उन्हें नेतृत्व क्षमता सीखने में मदद करना एक तरह से 'बीमा पॉलिसी' है। अगर रोहित अगले विश्व कप में जगह बना लेते हैं, तो यह एक बोनस होगा।"

वनडे के बाद होगी टी20 सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों देश 23 अक्टूबर को एडिलेड में आमने-सामने होंगे। 25 अक्टूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच सिडनी में आयोजित होगा। रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वनडे के बाद पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। यह मैच 29 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 2 नवंबर, 6 नवंबर और 8 नवंबर को खेले जाने हैं।

Updated on:
17 Oct 2025 03:24 pm
Published on:
17 Oct 2025 03:24 pm
Also Read
View All
Ind vs Afg T20Is Schedule: टीम इंडिया पहली बार अपने ही घर में बनेगी मेहमान, नोट कर लीजिये भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

UAE vs CAN: भारतीय मूल के राहुल चोपड़ा ने किया कमाल, 127* रन की तूफानी पारी खेल कनाडा के गेंदबाजों की बनाई रेल

श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका

टीम इंडिया की ताकत पहचानते हुए पूर्व श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बताया भारत का सबसे मजबूत पक्ष

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल