क्रिकेट

IND vs ENG 2nd ODI: 8 रन पर दोनों ओपनर्स को आउट करने के बाद कैसे हारी टीम इंडिया, जानें कहां पलटी बाजी?

IND vs ENG: कार्डिफ वनडे में जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। अब सीरीज का फैसला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम मुकाबले में होगा।
2 min read
Jul 17, 2026
jos buttler and ishan kishan
जोस बटलर और ईशान किशन (फोटो- IANS)

India vs England 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ में खेला गया, जहां टीम इंडिया को चार विकेट से हार झेलनी पड़ी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 233 रन पर ढेर हो गई। जवाब में इंग्लैंड ने खराब शुरुआत के बावजूद 45वें ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जो रूट ने नाबाद 99 रन की पारी खेली और टीम इंडिया से मैच छीन लिया।

इंग्लैंड जब 234 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट पवेलियन भेज दिया। चौथे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथेल को आउट कर दिया। इंग्लैंड ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज सिर्फ 8 रन के भीतर गंवा दिए। इसके बाद भारतीय गेंदबाज दबाव बरकरार नहीं रख पाए। जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी कर मैच का रुख ही पलट दिया। दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे लेकिन रूट ने एक छोर संभाले रखा और इंग्लैंड को जीत दिला कर ही दम लिया।

भारी पड़ी रूट की पारी

जो रूट ने पहले हैरी ब्रूक, फिर सैम करन और बाद में जोस बटलर के साथ छोटी छोटी साझेदारियां कीं। फिर विल जैक्स और गस एटकिंसन के साथ अहम साझेदारियां करते हुए इंग्लैंड को जीत दिलाई। पहली पारी में टीम इंडिया के बल्लेबाजों से यहीं गलती हुई, जिसकी वजह से 50-60 रन कम बने, जिसे इंग्लैंड ने आसानी से चेज कर लिया। जो रूट को अंत तक कोई आउट नहीं कर सके। रूट की यही पारी टीम इंडिया पर भारी पड़ी। अब तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

टीम इंडिया को मिली खराब शुरुआत

इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 44 रन की साझेदारी जरूर हुई, लेकिन रोहित शर्मा इस दौरान काफी धीमी बल्लेबाजी करते नजर आए। आठवें ओवर में शुभमन गिल के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लगा। उन्होंने 30 गेंद में 31 रन की पारी खेली। इसके बाद रोहित शर्मा 18वें ओवर में 47 गेंदों का सामना करने के बाद 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

ईशान किशन 1, वॉशिंगटन सुंदर 2, अक्षर पटेल 1 और शिवम दुबे 4 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों ने भारतीय पारी को संभाला। इसके बाद आखिर में जसप्रीत बुमराह के 13 गेंद में 20 रनों की बदौलत भारतीय टीम 230 के आंकड़े को पार करने में सफल रही।

इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि साकिब महमूद को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा सैम करन और विल जैक्स को भी एक-एक विकेट मिला।

Updated on:
17 Jul 2026 07:04 am
Published on:
17 Jul 2026 07:04 am