16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप खेलने का सपना नहीं होगा पूरा? इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद हो सकते हैं रिटायर!

Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाने वाला इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ का तीसरा मैच रोहित का आखिरी वनडे हो सकता है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 16, 2026

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (File Photo)

भारत (India) के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिटायरमेंट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज़ के बाद रोहित की टीम से विदाई हो सकती है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर सीरीज़ का तीसरा मैच रविवार, 19 जुलाई को खेला जाएगा और यह रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। रोहित टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही रिटायर हो चुके हैं।

वर्ल्ड कप खेलने का सपना नहीं होगा पूरा?

रोहित 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) को खेलने की इच्छा जता चुके हैं। इसके बाद रोहित ने रिटायरमेंट (Rohit Sharma Retirement) लेने की इच्छा जताई थी लेकिन अब लग रहा है कि उनका वर्ल्ड कप खेलने का सपना पूरा नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई सलेक्शन कमेटी (BCCI Selection Committee) ने रोहित को कह दिया है कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के बाद उन्हें टीम में शामिल नहीं करने पर विचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सलेक्शन कमेटी ने इंग्लैंड दौरे के दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ मीटिंग में उन्हें यह बात बताई। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई रोहित को नहीं चुनना चाहता। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

क्या है बीसीसीआई का प्लान?

बताया जा रहा है कि बीसीसीआई वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए और उसके बाद के लिए भी अभी से तैयारियाँ शुरू करना चाहता है। रोहित की जगह यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को फुल टाइम ओपनिंग के लिए चुना जा सकता है। इसके अलावा अन्य युवा खिलाड़ियों को भी मौके दिए जाएंगे। 39 वर्षीय रोहित की फॉर्म और फिटनेस को लेकर बीसीसीआई चिंतित है और इसी वजह से अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित बीसीसीआई के प्लान में फिट नहीं बैठते। ऐसे में बीसीसीआई ने रोहित को अपने प्लान के बारे में बता दिया है और आखिरी फैसला रोहित पर छोड़ दिया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में रोहित ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है। ऐसे में वह बीसीसीआई के इस फैसले से खुश नहीं हैं।