16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजू सैमसन ने बताया क्यों राजस्थान रॉयल्स का 10 साल पुराना साथ छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स में गए?

Sanju Samson on RR to CSK Trade: संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स (RR) का साथ छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जॉइन करने की पूरी इनसाइड स्टोरी बताई है। जानिए एम एस धोनी के इस जबरा फैन ने क्यों चुनी येल्लो जेर्सी वाली टीम।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 16, 2026

Sanju Samson CSK News Hindi , IPL 2026 Sanju Samson RR

संजू सैमसन (Photo - IANS)

Sanju Samson on RR to CSK Trade: संजू सैमसन ने आखिरकार राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ अपना एक दशक से ज्यादा पुराना रिश्ता खत्म करने के भावुक फैसले पर खुलकर बात की है। संजू ने माना कि यह उनके करियर का सबसे मुश्किल फैसला था। 5 सीजन तक राजस्थान की कप्तानी करने वाले संजू आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल हो गए थे।

जियोस्टार के शो 'सुपरस्टार्स' पर संजू ने कहा, 'RR छोड़ना मेरे लिए बहुत बड़ा फैसला था। एक टीम में लंबे समय तक रहने के बाद आपको लगता है कि यह आपकी अपनी टीम है, लेकिन मुझे पता था कि हर खिलाड़ी का एक सीमित समय होता है। आईपीएल 2025 के बाद मुझे लगा कि अब आगे बढ़ने का सही समय है। मुझे लगा कि राजस्थान की टीम अब मेरे बिना भी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।'

धोनी की वजह से चुनी चेन्नई सुपर किंग्स

संजू ने बताया कि जब उन्होंने राजस्थान छोड़ने का मन बनाया, तो कई टीमें उन्हें लेना चाहती थीं। लेकिन उन्होंने चेन्नई को चुना क्योंकि वहां का माहौल अलग है और वहां उनके दोस्त रुतुराज गायकवाड़ और उनके आदर्श एमएस धोनी हैं।

संजू ने कहा, 'ट्रेड होना बहुत मुश्किल काम है। मैं जाना चाहता था, लेकिन क्या वो मुझे चाहते हैं? और राजस्थान को बदले में क्या मिलेगा? यह सब तय होना था। किस्मत से मैं CSK में आ गया। धोनी भाई मेरे बचपन के हीरो रहे हैं। मैं बचपन में डायरी में उनकी फोटो काटकर चिपकाता था और उनके साथ खेलने के सपने देखता था।' संजू को अब भी उम्मीद है कि वह चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर रहे धोनी के साथ मैदान पर खेल पाएंगे।

राहुल द्रविड़ से जुड़ा पुराना किस्सा भी किया याद

संजू सैमसन ने साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के साथ शुरू हुए अपने सफर को भी याद किया। शुरुआती मैचों में बेंच पर बैठने के कारण वे काफी हताश थे और तब के कप्तान राहुल द्रविड़ के पास गए थे। द्रविड़ ने उनसे धैर्य रखने को कहा, जिससे संजू नाराज हो गए और अपना सारा गुस्सा नेट्स पर छक्के मारकर निकाला। इसके बाद जब विकेटकीपर दिशांत याग्निक चोटिल हुए, तब संजू को पंजाब के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने नाबाद 27 रन बनाकर मैच जिताया और विकेटकीपिंग में भी कमाल किया। हालांकि, अगले ही मैच में दिशांत के ठीक होते ही संजू को फिर से टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।