क्रिकेट

IND vs ENG 2nd T20: अक्षर पटेल ने मैनचेस्टर में रचा इतिहास, विकेटों का शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने

Axar Patel completed his 100 wickets in T20Is: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्‍टर में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में अक्षर पटेल ने इतिहास रच दिया है। उन्‍होंने हैरी ब्रूक का विकेट लेते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए।
2 min read
Jul 04, 2026
Axar Patel completed his 100 wickets in T20Is
100वां विकेट लेने का जश्‍न मनाते अक्षर पटेल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Axar Patel completed his 100 wickets in T20Is: भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशन सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रेफर्ड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अक्षर पटेल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। इंग्‍लैंड की पारी के दौरान उन्‍होंने कप्‍तान हैरी ब्रूक को विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों कैच कराया। इसके साथ ही उन्‍होंने टी20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में अपने विकेटों का शतक पूरा कर लिया।

T20I में 100 विकेट पूरे करने वाले चौथे भारतीय बने अक्षर

अक्षर पटेल के इस मुकाबले से पहले 97 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 99 विकेट थे। अक्षर ने एक विकेट हासिल करते ही अपने 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे कर लिए। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इस मैच से पहले सबसे ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज है, जिनके नाम 87 मैचों 131 विकेट दर्ज हैं।

इस मामले में जसप्रीत बुमराह 121 के साथ दूसरे और हार्दिक पंड्या 114 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर हैं। जबकि युजवेंद्र चहल 96, कुलदीप यादव 95 और भुवनेश्वर कुमार 90 विकेट के साथ क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर हैं।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकखिलाड़ीकरियरमैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनइकॉनमी
1अर्शदीप सिंह*2022-202688*1335/518.54
2जसप्रीत बुमराह2016-2026951214/156.51
3हार्दिक पांड्या2016-20261381144/168.34
4अक्षर पटेल*2015-202698*1003/97.39
5युजवेंद्र चहल2016-202380966/258.19
6कुलदीप यादव2017-202654955/176.95
7भुवनेश्वर कुमार2012-202287905/46.96
8वरुण चक्रवर्ती*2021-202647*735/177.56
9रविचंद्रन अश्विन2010-202265724/86.90
10रवि बिश्नोई*2022-202646*644/137.42

धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी

इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में मैदान पर उतरते ही अक्षर पटेल एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। यह उनका 98वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला है। इस मामले में उन्‍होंने पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बता दें कि भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशन मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने अपने करियर में कुल 159 मैच खेले। वहीं, हार्दिक पंड्या 138, विराट कोहली 125 और सूर्यकुमार यादव 113 मैच के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर हैं।

Updated on:
04 Jul 2026 10:05 pm
Published on:
04 Jul 2026 10:05 pm
Also Read
View All
Eng vs Ind 2nd T20I: डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी ने जड़े सिर्फ 2 छक्के, ईशान-अभिषेक फिफ्टी से चूके, भारत ने रखा 191 रन का लक्ष्य

वैभव सूर्यवंशी ऐतिहासिक डेब्यू, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, साल-दर-साल तोड़े ये कीर्तिमान

Eng vs Ind 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी ने किया भारत के लिए डेब्‍यू, टीम मैनेजमेंट ने अंतिम समय पर लिया बड़ा फैसला

Women’s T20 World Cup 2026 Final Live Streaming: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला, जानें कब और कहां देखें, टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

‘कोहली को सब्र रखना चाहिए था’, कपिल देव ने विराट के टेस्ट क्रिकेट से जल्‍द रिटायरमेंट पर उठाए सवाल