4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eng vs Ind 2nd T20I: डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी ने जड़े सिर्फ 2 छक्के, ईशान-अभिषेक फिफ्टी से चूके, भारत ने रखा 191 रन का लक्ष्य

Eng vs Ind 2nd T20I: मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रेफर्ड ग्राउंड पर खेले जा रहे भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले टीम इंडिया ने मेजबान टीम के सामने 191 रन का लक्ष्‍य रखा है। भारत के सबसे कम उम्र के डेब्‍यूटेंट जहां वैभव सूर्यवंशी जहां 10 गेंदों पर 14 रन बना सके। वहीं, अभिषेक शर्मा 43 और ईशान किशन 49 अर्धशतक बनाने से चूक गए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 04, 2026

Eng vs Ind 2nd T20I

भारतीय सलामी बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)

England vs India 2nd T20I: भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रेफर्ड ग्राउंड पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए हैं। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 43 रन तो ईशान किशन ने 49 रन की तेज पारी खेली, लेकिन दोनों ही अपने अर्धशतकों से चूक गए। जबकि डेब्‍यूटेंट वैभव सूर्यवंशी सिर्फ दो छक्‍कों की मदद से 14 रन बना सके। वहीं, इंग्‍लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट अपने नाम किए।

वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर हुए स्‍टंप

भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 50 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्‍छी शुरुआत दिलाई। भारत के सबसे क्रम उम्र के डेब्‍यूटेंट 10 गेंदों पर दो छक्‍कों की मदद से 14 रन बनाकर स्‍टंप हो गए।

इसके बाद तेजी से रन बना रहे अभिषेक का साथ देने ईशान किशन क्रीज पर उतरे। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 15 रन की साझेदारी ही हुई थी कि दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा महज 24 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्‍के की मदद से 43 रन बनाकर सैम करन का शिकार हो गए। इस तरह भारत को दूसरा झटका 6 ओवर में 65 के स्‍कोर पर लगा।

तीसरे विकेट के लिए ईशान-श्रेयस के बीच 42 गेंदों पर 65 रनों की साझेदारी

सलामी बल्‍लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए महज 42 गेंदों पर 65 रन की साझेदारी हुई। भारत को तीसरा झटका 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर लियाम डॉसन ने कप्‍तान श्रेयस अय्यर को टॉम बेंटने के हाथों कैच आउट कराकर 130 के स्‍कोर पर दिया। अय्यर ने सिर्फ 22 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 37 रन की पारी खेली।

अर्धशतक से चूके ईशान किशन

कप्‍तान के पवेलियन लौटन के बाद शिवम दुबे क्रीज पर उतरे, लेकिन वह 7 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाकर सैम करन का दूसरा शिकार बने। ये चौथा झटका भारत को 146 के स्‍कोर पर लगा। फिर ईशान किशन का साथ देने तिलक वर्मा क्रीज पर उतरे। इसी बीच भारत का स्‍कोर 157 रन पर ही पहुंचा था कि ईशान किशन को सैम करन ने अपना तीसरा बनाते हुए पांचवां झटका दिया। ईशान ने 40 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 49 रन की पारी खेली, लेकिन वे अर्धशतक से चूक गए। इसके बाद अक्षर पटेल सिर्फ दो रन बनाकर रन आउट हुए।

तिलक वर्मा ने 11 गेंदों पर बनाए नाबाद 24 रन

अंत में हर्षित राणा तीन गेंदों पर 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बन और तिलक वर्मा सिर्फ 11 गेंदों पर एक चौके और दो छक्‍कों की मदद से 24 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। इंग्‍लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट तो जोफ्रा आर्चर, विल जैक्‍स और लियाम डॉसन ने एक-एक विकेट लिया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग