19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग में फिर गरजा बिहार के सांसद के बेटे का बल्ला, सार्थक रंजन ने विस्फोटक पारी से सबको छोड़ा पीछे

Most Runs in DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सार्थक रंजन का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने पुरानी दिल्ली के खिलाफ 51 गेंदों में 78 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सीजन में अपने रनों की संख्या 428 पहुंचा दी और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए।
2 min read
Google source verification
DPL 2026, Sarthak Ranjan,

सार्थक रंजन (फोटो- DPL 2026)

Sarthak Ranjan Stats in DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का जलवा जारी है। उन्होंने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में पुरानी दिल्ली के खिलाफ फिर से ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके इस सीजन में छठी फिफ्टी है और इस तरह वह 78 रन बनाकर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। सार्थक ने 51 गेंद में 78 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और पांच छक्के शामिल थे। इस सीजन अब तक वह 26 छक्के लगा चुके हैं और 40 चौके शामिल हैं।

सार्थक रंजन बना चुके हैं सबसे ज्यादा रन

सार्थक ने सात मैचों में 428 रन बना डाले हैं, जिसमें औसत 60 से ऊपर और स्ट्राइक रेट 160 से अधिक का रहा है। मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में पुरानी दिल्ली 6 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 211 रन बनाए, जिसमें आर्यन गौर ने 75 और देव लाकड़ा ने 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके अलावा समर्थ सेठ ने भी 25 रनों का योगदान दिया।

DPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
1सार्थक रंजन7742861.14163.984026
2यश ढुल9941051.25214.663532
3यजस शर्मा7733355.50219.083422
4आर्यन गौर7730550.83168.513215
5यश भाटिया7730476.00166.122121
6अनुज रावत8828247.00181.942518
7सिद्धार्थ जून9926733.38211.901827
8हिम्मत सिंह8826433.00184.621423
9सनत सांगवान6626052.00180.562318
10आयुष दोसजा7723739.50154.90276

212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शुरुआत अच्छी रही। सार्थक रंजन और यश डबास ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। सार्थक ने जहां अपना अर्धशतक पूरा किया, तो वहीं यश 37 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद वैभव कांडपाल और अर्जुन रबारी की धीमी पारियों ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स से जीत छीन ली।

इस हार के साथ नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर खिसक गई है, जहां उसने आठ में से सिर्फ तीन मैच जीते हैं। वहीं, पुरानी दिल्ली 9 में से पांच मैच जीतकर अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।