18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: क्या श्रीलंका के खिलाफ घर में ही हुई बेईमानी, ध्रुव जुरेल के कैच पर खड़ा हुआ बड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर बवाल

IND vs SL 1st Test Day 4: भारत के खिलाफ 372 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने चौथे दिन स्‍टंप तक चार विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। लेकिन, लाहिरू उदारा के कैच आउट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग फोटो शेयर कर थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 18, 2026

IND vs SL 1st Test, dhruv jurel took controversial catch, lahiru udara,

लाहिरू उदारा का कैच पकड़ते ध्रुव जुरेल। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत के तूफानी अर्धशतक के दम पर दूसरी पारी में 193 रन बनाए। इस तरह पहली पारी में मिली 178 रनो की बढ़त के साथ भारत ने श्रीलंका के सामने इस टेस्ट को जीतने के लिए 372 रनों का लक्ष्‍य रखा है। श्रीलंका की टीम को अपनी दूसरी पारी में 47 के स्‍कोर पर चौथा झटका लगा, जब मानव सुथार की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने लाहिरू उदारा का कैच पकड़ा, लेकिन इस कैच को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है और थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल भी उठ रहे हैं, क्‍योंकि रिप्‍ले में नजर आ रहा था कि गेंद जमीन से टच हुई थी। इस फैसले पर उदारा ने भी नाराजगी जाहिर की। वहीं, सोशल मीडिया पर इसकी तस्‍वीरें शेयर कर लोग सवाल उठा रहे हैं।

थर्ड अंपायर के फैसले पर लाहिरू उदारा ने जताई हैरानी

दरअसल, ये घटना श्रीलंका की दूसरी पारी के 21.4 ओवर में हुई, जब मानव सुथार भारत को चौथी सफलता दिलाई। हालांकि, ध्रुव जुरेल के कैच को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बता दें कि मानव की गेंद पर लाहिरू उदारा ने गली की ओर शॉट खेला। जहां ध्रुव जुरेल ने कैच किया। जुरेल को पूरा भरोसा था कि बॉल सीधे उनके हाथों में आई है।

शुरुआती रिप्ले से पता चलता है कि बॉल सीधे उनके हाथों में गई थी, लेकिन क्या उनकी उंगलियां बॉल के नीचे थीं? उन्होंने इसे अपने दाहिने हाथ से लिया, लेकिन जैसे ही मोमेंटम आगे बढ़ा, बॉल जमीन से छू रही थी, लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्‍हें आउट करार दिया। लाहिरू उदारा ने थर्ड अंपायर के इस फैसले पर हैरानी से देखा। वह क्रीज छोड़कर जाना नहीं चाहते थे, उन्हें यकीन था कि कैच क्लीन नहीं था। लेकिन, तब तक फैसला हो चुका था।

एक नजर मैच पर

मैच की बात करें तो भारत के 278 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने महज 13 के स्‍कोर पर सलामी बल्‍लेबाज निशान मदुष्‍का का विकेट गंवा दिया। इसके बाद टीम के खाते में सिर्फ एक रन ही जुड़ा था कि दिनेश चांदीमल के कनकशन रिप्लेसमेंट पसिंदु सोरियाबंदरा भी गोल्‍डन डक बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर श्रीलंका को तीसरा झटका 21 के स्‍कोर पर प्रसिद्ध कृष्‍णा ने कामिंडू मेंडिस को सिर्फ दो रन के निजी स्‍कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर दिया।

श्रीलंका चौथे दिन स्‍टंप तक 84/4

तीन विकेट गिरने के बाद श्रीलंका की टीम के लिए कप्‍तान धनंजय डी सिल्‍वा काफी संभलकर खेल रहे थे, लेकिन मानव सुथार की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने लाहिरू उदारा का विवादित कैच लेकर लेकर बड़ा झटका दिया। उदारा 58 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्‍म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। अब यहां से उसे जीत के लिए 288 रन की दरकार है। कप्‍तान धनंजय 31 रन तो सोनल दिनुशा 25 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं।