18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में सरफराज खान की हो सकती है वापसी, जानें प्लेइंग 11 से किसका कटेगा पत्ता

Sarfaraz Khan: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जाना है। जहां सरफराज खान को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। इसके पीछे की वजह गॉल टेस्ट के चौथे दिन ध्रुव जुरेल का बुरी तरह चोटिल होना है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 18, 2026

sarfaraz khan

भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान। ( File Photo Credit - IANS)

Sarfaraz Khan Latest News: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्‍ट की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है, जो अंतिम और रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। भारत ने चौथे दिन श्रीलंका के सामने 372 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसके जवाब में मेजबान टीम 4 मुख्य बल्लेबाजों को खोते हुए चौथे दिन स्‍टंप तक सिर्फ 84 रन बना सकी। अब यहां से उसे जीत के लिए 288 रनों की दरकार है। जबकि भारत को सिर्फ 6 विकेट चाहिए। चौथे दिन भारतीय खेमें से एक चिंताजनक खबर भी आई, जो सरफराज खान के लिए कोलंबो में 23 अगस्‍त से खेले जाने वाले मैच में एक बड़ा मौका हो सकती है। आखिरी सेशन के दौरान भारतीय मध्‍यक्रम बल्‍लेबाज ध्रुव जुरेल को चोट लग गई। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

जुरेल के टखने पर में चोट

दरअसल, पहले टेस्ट के चौथे दिन तीसरे और अंतिम सेशन के दौरान 28वें ओवर में मानव सुथार बॉलिंग कर रहे थे। इसी बीच सोनल दिनुशा ने पूरी ताकत के साथ उनकी गेंद पर बैकफुट पर शॉट लगाया और गेंद सीधे शॉर्ट लेग पर तैनात ध्रुव जुरेल को जा लगी। गेंद जुरेल को शिन पैड्स के निचले हिस्से और टखने के पास काफी जोर से लगी थी। वह दर्द से कराहते हुए वहीं बैठ गए। इसके बाद टीम फीजियो ग्राउंड पर पहुंचे। फिर जुरेल दर्द कराहते और लंगड़ाते हुए साथी खिलाड़ियों और फिजियो का सहारा लेते हुए मैदान से बाहर चले गए। उसके बाद वह मैच के आखिर तक मैदान पर नहीं लौटे।

साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल हुए थे सरफराज खान

माना जा रहा है कि ध्रुव जुरेल अगर दूसरे मैच से पहले पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो ऐसे में सरफराज खान को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। ज्ञात हो कि सरफराज को इस सीरीज के लिए साई सुदर्शन की जगह मौका दिया गया था। लेकिन, साई सुदर्शन के नंबर-3 पर वार्म अप मैच में नाबाद शतक लगाने वाले देवदत्‍त पडिक्‍कल को मौका दिया गया, जिसे उन्‍होंने शानदार शतक जड़ते हुए दोनों हाथों से भुनाया। अब सरफराज को मध्‍यक्रम में जुरेल के अनफिट होने पर मौका मिल सकता है। ये भूमिका वह पहले भी अच्‍छे से निभा चुके हैं।

भारत को 6 विकेट तो श्रीलंका को 288 रनों की दरकार

मैच की बात करें तो भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। इसके जवाब में मेजबान श्रीलंका की पहली पारी महज 284 रनों पर ढेर हो गई और भारत को 178 रनों की बढ़त मिली। इसके बाद भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई, तो श्रीलंका को 372 रनों लक्ष्य मिला। श्रीलंका ने चौथे दिन स्‍टंप तक चार विकेट खोकर 84 रन बनाए हैं। अब यहां से भारत को जीत के लिए अब 6 विकेट और श्रीलंका को 288 रनों की दरकार है।