क्रिकेट

IND vs ENG 3rd T20I Match Time: भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मुकाबला 3 घंटे बाद होगा शुरू, जानें भारतीय फैंस कब देख सकेंगे लाइव

IND vs ENG 3rd T20I: भारत और इंग्‍लैंड के बीच नॉटिंघम में मंगलवार 6 जुलाई को खेला जाने वाला मुकाबला भारत में रात 10 से देखा जा सकेगा। जबकि इससे पहले मैनचेस्‍टर में दूसरा मैच शाम 7 बजे से शुरू हुआ था।
2 min read
Jul 06, 2026
IND vs ENG 3rd T20I Match Time
मैच से पहले टॉस करते इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक और भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricCrazyJohns)

IND vs ENG 3rd T20I Match Time: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाना है। इस मुकाबले के समय में बदलाव किया गया है। दूसरा मैच मैनचेस्‍टर में भारतीय समायनुसार, शाम 7 बजे से शुरू हुआ था। दोनों टीमों लिए ही ये मैच बेहद अहम है। मेजबान टीम के पास जहां इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने का मौका होगा, तो मेहमान टीम वापसी करना चाहेगी।

रात 10 बजे शुरू होगा तीसरा मैच

अब तीसरा मैच नॉटिंघम में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा। इसके बाद अगला मुकाबला यानी चौथा टी20 ब्रिस्टल में भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से ही शुरू होगा। जबकि आखिरी टी20 मैच साउथैम्प्टन में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। बता दें कि इससे पहले सीरीज का पहला मुकाबला चेस्‍टर-ले-स्‍ट्रीट (डरहम) में 10 बजे से खेला गया था और दूसरा मैच मैनचेस्‍टर में 7 बजे से शुरू हुआ था।

बारिश से धुल गया था पहला टी20

भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला चेस्‍टर-ले-स्‍ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला गया था। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए स्‍कोर बोर्ड पर 189 रन लगाए थे। अभिषेक शर्मा ने महज 24 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्‍कों की मदद से 59 रन की पारी तो कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्‍के की सहायता से 68 रन की पारी खेली थी। पहली पारी के बाद बारिश शुरू हो गई थी। बारिश नहीं रुकने पर इस मैच को बेनतीजा घोषित कर दिया गया था।

दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने भारत को मैनचेस्‍टर में खेले गए दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हराया था। भारत के 191 रनों के लक्ष्य को मेजबान टीम ने एक ओवर शेष रहते 6 विकेट के नुकसान हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। इंग्लैंड ने इस मैच में भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े टारगेट को चेज करते हुए इतिहास रचा और ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। जब 2012 में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 178 रनों के लक्ष्‍य को चेज किया था।

Updated on:
06 Jul 2026 01:47 pm
Published on:
06 Jul 2026 01:47 pm