क्रिकेट

ENG vs IND 5th T20I: भारत की हार का असली विलेन कौन? जिसके ब्‍लंडर की वजह इंग्लैंड के पक्ष में मुड़ गया मैच

Shivam Dube drop catch: इंग्‍लैंड ने भारत के खिलाफ साउथेम्‍प्‍टन में 56 रनों से जीत दर्ज की है। शुरुआत में शानदार नजर आ रही भारतीय टीम की ओर से शिवम दुबे की एक गलती इतनी भारी पड़ी की मैच का रुख पलट गया।
2 min read
Jul 12, 2026
Shivam Dube drop catch
श्रेयस अय्यर (फोटो- IANS)

Shivam Dube drop catch of Harry Brook: भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला शनिवार को साउथेम्प्टन के द रोज बाउल में खेला गया। भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसे सही साबित करते हुए भारतीय टीम ने फिल साल्ट को जल्दी आउट करके शानदार शुरुआत की। लेकिन, कुछ ही ओवर बाद ऑलराउंडर शिवम दुबे की एक गलती इतनी भारी पड़ गई, जिसने मैच का रुख पलटकर रख दिया।

शिवम दुबे ने हैरी ब्रूक को दिया जीवनदान

दरअसल, यह घटना इंग्लैंड की पारी के छठे ओवर की दूसरी गेंद हुई। तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने ऑफ स्टंप के बाहर हैरी ब्रूक को छोटी गेंद फेंकी और ब्रूक ने बड़ा पुल शॉट मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद मोटा टॉप एज लेते हुए हवा में ऊंची चली गई। यह दुबे के लिए एक सीधा आसान सा कैच लग रहा था, जो इनफील्ड से वापस भागे थे। हालांकि, वह गेंद को ठीक से जज नहीं कर सके और बड़ा मौका गंवाते हुए ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को लाइफलाइन दे दी।

इंग्‍लैंड के कप्‍तान ने खेल डाली 95 रन की पारी

भारत के लिए यह मौका गंवाना मैच का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, क्‍योंकि उस समय ब्रूक अपनी पारी की शुरुआत कर रहे थे और उन्होंने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों पर नाबाद 95 रन की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 64 गेंदों पर 131 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 233 रन की बड़ी पार्टनरशिप हुई, जिसकी मदद से इंग्लैंड ने 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ईशान किशन ने भी छोड़ा कैच

भारत की ओर से खराब फील्डिंग यहीं खत्म नहीं हुई। हालांकि दुबे ने 19वें ओवर में बटलर को आउट किया। जब इंग्लैंड के कप्तान 90 रन बनाकर खेल रहे थे तो ईशान किशन ने फिर से उनका कैच छोड़ दिया। मैच के बाद खुद कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने माना कि वह फील्डिंग की वजह से हारे। अगर, वह कैच नहीं छोड़ते तो इंग्‍लैंड को 220 के आसपास रोका जा सकता था, जिसे वह चेज कर सकते थे।

इंग्लैंड ने 4-0 से सीरीज़ में क्लीन स्वीप किया

258 रन के मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने भी आक्रामक शुरुआत की, लेकिन ईशान किशन (56) और तिलक वर्मा (53) के अर्धशतकों के बावजूद 20 ओवर में 201/8 रन ही बना सका। इंग्लैंड ने 56 रन से जीत हासिल करके सीरीज में 4-0 से क्लीन स्वीप किया। इस हार के चलते भारत आईसीसी मेन्स टी20 रैंकिंग में नंबर-1 से नंबर-2 पर पहुंच गया है।

Updated on:
12 Jul 2026 10:15 am
Published on:
12 Jul 2026 09:58 am