क्रिकेट

Ind vs Eng: England ने भारत की सरजमीं पर Team India को 227 रनों से करारी मात दी, ये रहे हार के 7 बड़े कारण

-सिबली और रूट ने पलटा मैच का रुख-खराब गेंदबाजी, पहली पारी में 20 नो बॉल-कुलदीप को नहीं खिलाना सबसे बड़ी गलती-टॉप बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन-गलत डीआरएस लेना पड़ा महंगा-टीम इंडिया के धुंरधरों एंडरसन के आगे घुटने टेके
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2021, 6:13 PM IST
virat_kohli-1.png

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs england) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड ने भारत को उसी की सरजमीं पर 227 रनों से करारी मात दी। ऑस्ट्रेलिया (Australia) में टेस्ट सीरीज 2-1 से फतह कर लौटने वाले भारत को इस मैच को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन इंग्लैंड ने उसे चारों खाने चित कर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

टीम इंडिया की हार के 7 बड़े कारण
इंग्लैंड के खिलाफ भारत को टॉस हारना भारी पड़ा। इस मैच के नतीजे के हिसाब से टॉस जीतना इंग्लैंड की टीम के लिए काफी अहम रहा। क्योंकि चेन्नई की पिच पहले दो दिन बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतर थी।

सिबली और रूट ने पलटा मैच का रुख
पहली पारी में जो रूट और डोमिनिक सिबली के बीच हुई 200 रनों की पार्टनरशिप ने मैच का रुख पलट दिया था। विराट कोहली (virat Kohli) की कप्तानी में प्लानिंग की कमी नजर आई। कोहली ने वॉशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम को महंगे होने के बावजूद जरूरत से ज्यादा गेंदबाजी कराई।

खराब गेंदबाजी, पहली पारी में 20 नो बॉल
पहली पारी में भारत के गेंदबाजों ने बहुत खराब गेंदबाजी की, जिससे इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बहुत फायदा मिला। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड की पहली पारी में 20 नो बॉल डालीं और दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 9 नो बॉल फेंकी।

कुलदीप को नहीं खिलाना सबसे बड़ी गलती
चेन्नई टेस्ट में विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव (Kuldeep yadav) को नहीं चुनकर बड़ी गलती कर दी। कुलदीप गेंद को टर्न कराने में माहिर हैं, ऐसे में वह इंग्लैंड को परेशानी में डाल सकते थे। कुलदीप यादव ने 6 टेस्ट मैचों में 24.12 की औसत से 24 विकेट झटके हैं।

टॉप बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन
टीम के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे का पहली पारी में फ्लॉप होना हार का बड़ा कारण बना। अगर इनमें से कोई एक बल्लेबाज भी चलता तो रिजल्ट कुछ और ही होता। दूसरी तरफ इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर डोमिनिक बेस ने कोहली (11), चेतेश्वर पुजारा (73), उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (1) और ऋषभ पंत (91) आउट कर भारत के पीछे धकले दिया।

गलत डीआरएस लेना पड़ा महंगा
चेन्नई टेस्ट में विराट कोहली के डीआरएस लेने के फैसलों पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। इंग्लैंड की पहली पारी के 165वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर जोस बटलर चकमा खा गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पंत के हाथों में गई। खिलाड़ियों ने अपील की लेकिन अंपायर ने नॉट आउट का फैसला दिया। रीप्ले में पता चला कि बटलर आउट थे, लेकिन भारत के पास एक भी रिव्यू नहीं था। क्योंकि विराट पहले ही 3 रिव्यू गंवा चुके थे।

टीम इंडिया के धुंरधरों एंडरसन के आगे घुटने टेके
चौथी पारी में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के सामने भारतीय बल्लेबाज ने घुटने टेक दिए। एंडरसन ने शुभमन, रहाणे को एक ही ओवर में क्लिन बोल्ड किया। बाद में उन्होंने ऋषभ पंत को आउट कर भारती बची-खुची उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Published on:
Also Read
View All
IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान