रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास
इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में कुल 178 रनों पर सिमट गई। अंग्रेजों को सस्ते में निपटने में आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) का अहम रोल रहा। भारत को दूसरी पारी में इंग्लैंड को सस्ते में आउट करना बहुत जरूरी था, हुआ भी वैसा ही। लेकिन इसकी शुरुआत ऐतिहासिक अंदाज में हुई, जिसको अंजाम दिया भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने, जिन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बना डाला।