क्रिकेट

Ind vs Eng: इशांत शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में रचा नया इतिहास, अब तक ले चुके हैं 300 विकेट

-300 टेस्ट विकेट लेने वाले दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए इशांत शर्मा।-कुंबले भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।-इशांत ने 2007 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टेस्ट पदार्पण किया था।  
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2021, 4:57 PM IST
ishat_sharma.png

नई दिल्ली। इशांत शर्मा टेस्ट मैचों में भारत की ओर से 300 विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को इशांत ने यह मुकाम हासिल किया। इशांत ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में डेनियल लॉरेंस को पगबाधा आउट कर 300 विकेट की उपलब्धि हासिल कर ली।

300 टेस्ट विकेट वालों में शामिल हुए इशांत
इशांत के अलावा भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने टेस्ट मैचों में 300 विकेट लिए हैं। इनके अलावा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के नाम भी टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड है।

रिकॉर्ड बनाया पर धीमी गति से
हालांकि, इशांत इस मुकाम तक काफी धीमी गति से पहुंचे हैं। उन्होंने 98 टेस्ट मुकाबलों में यह उपलब्धि हासिल की है जबकि अश्विन महज 54 मुकाबलों में 300 विकेट पूरे कर चुके थे। अश्विन के पीछे कुंबले (66 मैच), हरभजन (72), कपिल (83) और जहीर ने (89) मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

कुंबले सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
कुंबले भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए हैं। उनके पीछे कपिल हैं जिन्होंने 434 विकेट तथा हरभजन के नाम अबतक 417 विकेट हैं।

2007 में किया था टेस्ट में पदार्पण
इशांत ने 2007 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टेस्ट पदार्पण किया था। उन्होंने भारत के लिए 80 वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने क्रमश: 115 और आठ विकेट झटके हैं।

Published on:
Also Read
View All
एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज